फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   फर्जी आवेदनों पर अब पेड़ नहीं डीआर काटेगा विभाग

शहर में कई लोग खोद रहे पेड़ों की जड़ें, काटने की नहीं मिलेगी अब अनुमति

Sat, 27 Oct 2018 11:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 27 Oct 2018 11:02 AM IST
विज्ञापन
फर्जी आवेदनों पर अब पेड़ नहीं डीआर काटेगा विभाग

निजी और सरकारी जमीन पर जानबूझकर पेड़ों की जड़ें खोखला कर इन्हें खतरनाक बनाने वालों पर अब सख्त कार्रवाई होगी। वन विभाग न सिर्फ इनकी डैमेज रिपोर्ट (डीआर) काटेगा बल्कि इन पेड़ों को काटने की मंजूरी भी नहीं देगा।

विज्ञापन


इसके अलावा संबंधित व्यक्ति पर खतरनाक बन चुके पेड़ को बचाने की जिम्मेदारी डाली जाएगी। इसके बावजूद यदि पेड़ गिरता है और इससे संपत्ति को नुकसान होता है तो उसका जिम्मेदार संबंधित व्यक्ति ही होगा।
विज्ञापन


शहर में हरे पेड़ों को जानबूझकर खतरनाक बनाए जाने के मामले पकड़े जाने के बाद वन विभाग और नगर निगम ने यह फैसला लिया है। नगर निगम की ट्री अथॉरिटी कमेटी के पास हर साल खतरनाक पेड़ों को काटने के लिए सैकड़ों आवेदन आते हैं। इस साल भी पांच सौ से अधिक पेड़ों को काटने के आवेदन आ चुके हैं। इनमें से 170 पेड़ों की सूची के तहत कमेटी शहर के वार्डों का दौरा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 66 ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जिनमें भूमि मालिक खुद पेड़ों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कई ऐसे भी मामले हैं जहां प्लॉट खाली करने के लिए लोग पेड़ों को गिराना चाहते हैं तो किसी की धूप पेड़ से रुक रही है। वीरवार को 50 और शुक्रवार को 16 ऐसे मामले पकड़े गए हैं।

सदन देगा मंजूरी, सरकार को जाएगी रिपोर्ट
ट्री कमेटी ने जिन पेड़ों को खतरनाक की श्रेणी में रखा है, उन्हें कटवाने के लिए प्रस्ताव सदन में जाएगा। सदन से पारित होने के बाद इसे कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। दावा किया जा रहा है कि बर्फबारी के मौसम से पहले ही इन पेड़ों को हटा दिया जाएगा।

नुकसान पहुंचाने वाले पर दोहरी कार्रवाई
ऐसे भूमि मालिक जो जानबूझकर पेड़ों को खतरनाक बना रहे हैं, उन पर सख्त कार्रवाई होगी। इनके खिलाफ विभाग डैमेज रिपोर्ट काटी जाएगी। साथ ही पेड़ को काटने की मंजूरी नहीं देेगा। - इंद्र कुमार, डीएफओ शिमला शहरी

ट्री कमेटी ने किया खलीनी, समरहिल का दौरा
ट्री अथॉरिटी कमेटी ने शुक्रवार को खतरनाक पेड़ों को चिन्हित करने के लिए खलीनी, डारटन एरिया, चौड़ा मैदान, गोरखा इस्टेट, समरहिल, क्लीयर विला और रेड स्टोन इलाकों का दौरा किया। कमेटी ने इस दौरान कई ऐसे पेड़ों को चिन्हित किया है जिन्हें जल्द कटवा दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान आधा दर्जन से अधिक पेड़ सही हालत में पाए गए।


कई पेड़ ऐेसे भी हैं जिन्हें भवन मालिक निर्माण करके नुकसान पहुंचा रहे हैं। भवन मालिकों के खिलाफ डीआर काटने के निर्देश जारी किए हैं। 16 पेड़ ऐसे पाए गए हैं जिन्हें भूमि मालिकों ने जानबूझकर नुकसान पहुंचाया है। मेयर कुसुम सदरेट ने कहा कि कई जगह खतरनाक पेड़ मिले हैं जिन्हें जल्द हटाने को कहा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed