{"_id":"5a43c8fa4f1c1b0d788b54cc","slug":"81514391802-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबार प्रभावित, मालरोड, लोअर बाजार में बंद रही ज्यादातर दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबार प्रभावित, मालरोड, लोअर बाजार में बंद रही ज्यादातर दुकानें
Updated Wed, 27 Dec 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के चलते बुधवार को शहर में कारोबार भी प्रभावित रहा। मालरोड स्थित ज्यादातर दुकानें और शोरूम दोपहर बाद तक बंद रहे। वहीं, लोअर बाजार भी खाली रहा। शपथ ग्रहण समारोह के लिए वीवीआईपी मूवमेंट के चलते मालरोड पर बैरिकेड्स लगाए गए थे। पैदल चलने के लिए दुकानों और शोरूम के बाहर से रास्ता दिया गया था। ऐसे में भीड़ न हो, इसके लिए ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। सुबह नौ बजे जिन दुकानदारों ने दुकानें खोली थी, उन्होंने भी वीवीआईपी मूवमेंट होने और भीड़ बढ़ने पर दुकानें बंद कर दीं। मालरोड पर दोपहर बाद तक गिनी चुनी दुकानें ही खुली रहीं। वहीं, लोअर बाजार में भी कई दुकानें बंद रहीं। दोपहर तक लोगों की भी कम ही भीड़ देखने को मिली। लेकिन जैसे ही समारोह खत्म हुआ, बाजारों में दोबारा रौनक लौट आई।
---
मजबूरी में नहीं खोल पाए स्टॉल, दुकानें
ज्यादातर कारोबारियों ने जहां अपनी इच्छा से दुकानें बंद रखी, वहीं कई ऐसे भी थे जो चाहकर भी दुकानें नहीं खोल पाए। रिट्ज सिनेमा से लेकर जोधा निवास तक की दुकानें वीवीआईपी मूवमेंट के चलते दोपहर 1 बजे तक बंद रहीं। कई दुकानदार मालरोड पर फंसे रहे। ये दोपहर बाद ही दुकानों तक पहुंच पाए। पदमदेव कांप्लेक्स पर फूड फेस्टिवल के लिए लगे स्टॉल बंद रहे। रैली खत्म होने के बाद ही स्टॉल लगाने का काम शुरू हो पाया।