{"_id":"59ff4b3c4f1c1bd9538bb20d","slug":"81509903164-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर सेक्टर पर मौजूद रहेगी एक अतिरिक्त ईवीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर सेक्टर पर मौजूद रहेगी एक अतिरिक्त ईवीएम
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। हिमाचल में लोकतंत्र के पर्व को तीन दिन शेष रह गए हैं। इस पर्व में लोगों की सहभागिता और सफल चुनाव करवाने के लिए रिटर्निंग ऑफिसरों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान के दौरान ईवीएम खराब होने की सूरत में कोई परेशानी पेश न आए, इसके लिए हर सेक्टर पर एक अतिरिक्त ईवीएम की व्यवस्था की गई है।
प्रत्येक सेक्टर के अंतर्गत चार से पांच पोलिंग बूथ बने हैं। मशीन खराब होने की सूरत में अतिरिक्त ईवीएम तुरंत पोलिंग बूथों तक पहुंचाई जाएगी जिससे मतदान प्रक्रिया प्रभावित न हो। अगर ईवीएम में कोई दिक्कत आती है तो मशीनों को दुरुस्त करने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में दो इंजीनियरों की तैनाती रहेगी, जो मौके पर पहुंचकर मशीन को दुरुस्त करेंगे। निर्वाचन अधिकारी शिमला शहरी अजीत कुमार भारद्वाज ने बताया कि मतदान प्रक्रिया सुबह आठ से शाम पांच बजे तक चलेगी। शिमला जिले में चुनाव प्रक्रिया पूरी करने के लिए 1027 बूथ बनाए गए हैं। निर्वाचन अधिकारी शिमला ग्रामीण भूपेंद्र अत्री ने बताया कि इन बूथों पर 1432 ईवीएम मशीनों की व्यवस्था रहेगी। शिमला में चुनाव के सफल आयोजन के लिए नौ हजार से अधिक कर्मियों की तैनाती की गई है।
मतदान के दौरान ईवीएम मशीन खराब न हो, इसके लिए अधिकारियों ने पहले ही हाई पावर बैटरी मशीन में लगा रखी है।
हेल्थ वर्कर भी रहेंगे मौजूद
शिमला। शिमला शहर, शिमला ग्रामीण और कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में अगर मतदान के दौरान किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब होता है तो स्वास्थ्य विभाग की महिला और पुरुष हेल्थ वर्कर बूथों पर जाकर व्यक्ति को स्वास्थ्य लाभ देंगे। इसके अलावा तबीयत खराब होने पर एंबुलेंस की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए लाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग को इस दौरान सतर्कता बरतने की बात कही गई है।