{"_id":"59f20e394f1c1b9f678b786f","slug":"81509035577-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से बातचीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से बातचीत
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपक राठौर पार्टी के प्रमाणित प्रत्याशी, मदद करना हम सबका फर्ज : वीरभद्र
अथारिटी लेटर में केवल आठ घंटे की देरी हुई, वरना स्टोक्स ही होतीं प्रत्याशी
सीएम बोले, एनएसयूआई से लेकर पार्टी में सक्रिय रहे हैं दीपक
वीरभद्र के हस्तक्षेप के बाद खत्म हो सकता ठियोग टिकट पर विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
ठियोग (शिमला)।
ठियोग में कांग्रेस के टिकट पर खड़ा विवाद को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के हस्तक्षेप के बाद खत्म हो सकता है। वीरवार को वीरभद्र ने कहा कि अब दीपक राठौर ही ठियोग में पार्टी के प्रमाणित प्रत्याशी हैं। वे एनएसयूआई से लेकर कांग्रेस पार्टी में सक्रिय रहे हैं। वीरभद्र बोले कि आठ घंटे पहले अगर मंत्री विद्या स्टोक्स का अथारिटी लेटर आ जाता तो वही कांग्रेस की उम्मीदवार होतीं। महज आठ घंटे की देरी के कारण ही वह कांग्रेस की प्रत्याशी नहीं घोषित हो सकीं। सीएम वीरभद्र सिंह ने वीरवार देर रात को ठियोग में पत्रकारों से बातचीत की।
टिकट न मिलने के बाद रुष्ट कांग्रेस के कुछ लोगों के माकपा प्रत्याशी से संपर्क में होने की अटकलों पर किए सवाल पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा - उनको ऐसा नहीं करना चाहिए। मैं ये उम्मीद नहीं करता कि कोई कांग्रेस को छोड़कर ऐसी हरकत करे। वीरभद्र ने आगे कहा कि कोई एकाध व्यक्ति ऐसा कर सकता है। ऐसे लोगों को रोका भी नहीं जा सकता है। वीरवार शाम को रोहडू़ दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का कांग्रेस प्रत्याशी दीपक राठौर, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष ब्रह्मानंद शर्मा और अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से दीपक राठौर ने आशीर्वाद भी लिया। दीपक राठौर ने भी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की उपस्थिति में पत्रकारों को बताया कि अगर स्टोक्स को टिकट मिलता तो वे नामांकन वापसी के लिए तैयार बैठे थे, मगर ऐसा नहीं हुआ। अब उन्हें वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद मिलना जरूरी है।
--