{"_id":"593acdf34f1c1bb0598b459c","slug":"81497026035-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमते स्कूल के तीन छात्रों का एकलव्य स्कूल में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमते स्कूल के तीन छात्रों का एकलव्य स्कूल में चयन
Updated Fri, 09 Jun 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भावानगर (किन्नौर)।
प्राथमिक पाठशाला होमते के तीन विद्यार्थियों का चयन निचार में भारत सरकार के जनजातीय मंत्रालय की ओर से संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में हुआ है। तीनों विद्यार्थियों को छठी कक्षा में प्रवेश मिला है। प्रतियोगी परीक्षा में होमतेे स्कूल के बच्चों ने जिले भर के निजी स्कूलों को टक्कर दी है। पिछले करीब सात साल से इस स्कूल के कई विद्यार्थी एकलव्य, नवोदय, सैनिक स्कूल में प्रवेश ले चुके हैं। अध्यापक तेजेंद्र नेगी ने बताया कि इस वर्ष स्कूल के चार छात्रों ने एकलव्य स्कूल के लिए प्रवेश परीक्षा दी थी। इनमें से महक, आराध्या माथस और सूजल ने परीक्षा पास कर ली है। इस उपलब्धि के लिए स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष अजय सहित समस्त अभिभावकों ने तीनों छात्रों, अध्यापकों तेजेंद्र नेगी, अनिल नेगी और समस्त स्कूल स्टाफ को बधाई दी है।