फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   810 Crore MoUs signed for Medical Device Park at Nalagarh Solan Himachal Pradesh

नालागढ़ में मेडिकल डिवाइस पार्क: 810 करोड़ के 15 एमओयू साइन, 300 लोगों को मिलेगा रोजगार

Mon, 21 Mar 2022 05:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 21 Mar 2022 05:05 PM IST
सार

मैसर्ज एएनजी लाइफ साइंस ने कंदरौड़ी औद्योगिक क्षेत्र में नॉट्रास्यूटिकल यूनिट लगाने के लिए 70 करोड़ का निवेश करने का एमओयू साइन किया है। इस यूनिट में 300 लोगों को रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन
810 Crore MoUs signed for Medical Device Park at Nalagarh Solan Himachal Pradesh
निवेशकों के साथ उद्योग विभाग के निदेशक राकेश प्रजापति। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला सोलन के नालागढ़ में मेडिकल डिवाइस पार्क स्थापित करने के लिए सरकार ने सोमवार को चंडीगढ़ में निवेशकों के साथ 810 करोड़ के 15 समझौता ज्ञापन (एमओयू) साइन किए। उद्योग विभाग के निदेशक राकेश प्रजापति और अतिरिक्त निदेशक तिलक शर्मा की मौजूदगी में ये एमओयू साइन हुए। राकेश प्रजापति ने बताया कि मेडिकल डिवाइस पार्क 350 करोड़ की लागत से स्थापित किया जा रहा है। इसमें केंद्र सरकार 100 करोड़ की ग्रांट इन एड देगी। पार्क में सेंटर ऑफ इनोवेशन एंड बायो डिजाइन भी स्थापित किया जाएगा। इसके लिए उद्योग विभाग जल्द पीजीआई चंडीगढ़ के साथ एमओयू करेगा। 

विज्ञापन


बताया कि मोहाली के कुछ कारोबारियों ने मेडिकल डिवाइस पार्क में यूनिट लगाने की इच्छा जताई है। सोमवार को मैसर्ज एएनजी लाइफ साइंस ने कंदरौड़ी औद्योगिक क्षेत्र में नॉट्रास्यूटिकल यूनिट लगाने के लिए 70 करोड़ का निवेश करने का एमओयू साइन किया है। इस यूनिट में 300 लोगों को रोजगार मिलेगा। इस यूनिट में मेडिकल फूड, डाइटरी सप्लीमेंट और न्यूट्रीएंट का उत्पादन किया जाएगा। जल्द देश के अन्य बड़े शहरों के निवेश को आकर्षित करने के लिए बड़े कारोबारियों के साथ बैठकें की जाएंगी। 
विज्ञापन


पार्क में ये मेडिकल डिवाइस बनेंगे
मेडिकल डिवाइस पार्क में डिस्पोजेबल सिरिंज, एक्स-रे मशीन, स्पाइरोमीटर, ऑडियोलॉजी उत्पाद, आईसीयू वेंटिलेटर, एनेस्थीसिया मशीन, बायो सिग्नल रिकॉर्डर सहित अन्य उत्पाद बनाए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed