{"_id":"5a3e44774f1c1ba12d8ba50a","slug":"807-posts-for-ex-servicemen-in-himachal-government-departments","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न विभागों में पूर्व सैनिकों के कोटे से भरे जाएंगे 807 पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न विभागों में पूर्व सैनिकों के कोटे से भरे जाएंगे 807 पद
उमेश कुमार शर्मा/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 23 Dec 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सैनिकों को नौकरी का मौका मिलने जा रहा है। सैनिक कल्याण विभाग की ओर से पूर्व सैनिकों के कोटे से विभिन्न विभागों में 807 पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन
इसके लिए विभाग जनवरी माह के अंत तक साक्षात्कार आयोजित करेगा। साक्षात्कार की तिथियां जल्द निर्धारित कर दी जाएंगी। साक्षात्कार से 21 दिन पहले विभाग अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भेजेगा।
विज्ञापन
जैसे ही विभाग साक्षात्कार की तिथियां निर्धारित करेगा, उसके तुरंत बाद वेबसाइट पर भी यह तिथियां अपडेट कर दी जाएंगी। पूर्व सैनिक विभागीय वेबसाइट पर भी इन भर्तियों के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन
विभाग वरिष्ठता, पात्रता व योग्यता के आधार पर प्रदेश के पूर्व सैनिकों को कॉल लेटर भेजेगा। विभिन्न पदों में से विभाग जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 200, कला अध्यापकों के 37, चालकों के 146, जेबीटी के 80, जेई सिविल के 20, जेई इलेक्ट्रिकल के 50, पीईटी
के 30, विभिन्न विषयों में पीजीटी के 48, शास्त्री अध्यापकों के 70, स्टेनो टाइपिस्ट के 10, टीजीटी आर्ट्स के 88, टीजीटी मेडिकल के 12 और टीजीटी नॉन मेडिकल के 16 पद भरे जाएंगे।
सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर एसके वर्मा का कहना है कि विभिन्न विभागों में पूर्व सनिकों के कोटे से 807 पद भरे जाएंगे।