{"_id":"5fa961e9dab7e165cd22b99f","slug":"800-employees-of-himachal-food-supply-corporation-will-get-bonus","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल खाद्य आपूर्ति निगम के 800 कर्मचारियों को मिलेगा बोनस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल खाद्य आपूर्ति निगम के 800 कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
Mon, 09 Nov 2020 09:06 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 09 Nov 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने खाद्य आपूर्ति निगम के 800 कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया है। इन कर्मचारियों को दिवाली के दो दिन पहले बोनस की राशि जारी कर दी जाएगी। निगम के नियमित कर्मचारियों को 7500 रुपये, जबकि आउटसोर्स कर्मचारियों को भी 7000 रुपये बोनस देने का फैसला लिया है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने सोमवार को फाइल साइन कर निगम कार्यालय भेजने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
कोरोना के चलते खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के कर्मचारियों की ओर से बेहतर कार्य करने पर यह तोहफा दिया गया है। कोरोना संकट काल में जब लोग घरों में थे तो निगम के कर्मचारियों ने डिपुओं में सस्ता राशन पहुंचाया और लोगों को राशन उपलब्ध करवाया। जनजातीय क्षेत्रों में भी समय पर राशन उपलब्ध करवा कर निगम कर्मचारियों ने अपने कार्य का परिचय दिया है। प्रदेश में 18 लाख उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं को निगम के कर्मचारी सेवाएं देने के लिए तत्पर रहते हैं।
विज्ञापन