फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   80 percentage vaccination of student complete

जिला शिमला में 80 फीसदी किशोरों का टीकाकरण पूरा

Wed, 12 Jan 2022 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
80 percentage vaccination of student complete
जिला शिमला में 80 फीसदी किशोरों का टीकाकरण पूरा
विज्ञापन

क्वार स्कूल में ढाई फुट से अधिक बर्फ के बीच विद्यार्थियों को लगाई वैक्सीन
किशोर टीकाकरण अभियान का आज आखिरी दिन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सरकार के निर्णय के अनुसार स्कूलों में 15 से 18 साल आयु वर्ग के नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का टीकाकरण अभियान खराब मौसम और मुश्किल हालातों के बावजूद जारी है।
जिले के 21 शिक्षा खंडों में करीब 80 फीसदी छात्र-छात्राओं का टीकाकरण हो चुका है। बुधवार तक उपनिदेशक उच्च शिक्षा कार्यालय में पहुंची सभी शिक्षा खंडों की रिपोर्ट के अनुसार सरकारी और निजी स्कूलों के 80 फीसदी छात्रों को टीके लग चुके हैं। वीरवार को भी स्कूलों में होने वाले कैंप में टीकारण किया जाना है। निदेशक उच्च शिक्षा अशोक शर्मा ने बताया कि जिले के 49 हजार से अधिक निजी और सरकारी स्कूलों में पंजीकृत छात्र छात्राओं में से 80 फीसदी को टीके लग चुके हैं। बुधवार और वीरवार को होने वाली टीकाकरण की रिपोर्ट में यह आंकड़ा 85 फीसदी तक रहने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन

छुट्टियों के कारण कई छात्रों ने अपने स्कूलों के बजाय दूसरों में टीके लगवाए हैं। कहा कि वैक्सीन लगवाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन की ओर से शिक्षा विभाग को मिले भरपूर सहयोग के चलते ही टीकाकरण का यह अभियान सभी ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों तक पहुंच पाया है। उपनिदेशक ने 13 जनवरी तक सभी शिक्षा खंडों के ब्लॉक प्रोजेक्ट ऑफिसरों को अपने ब्लॉक में हुए टीकाकरण की रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बुधवार को वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल क्वार में स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने ढाई फुट बर्फ के बीच चलकर स्कूल में टीकाकरण कैंप लगाया। वैक्सीनेशन के नोडल अधिकारी हरफू ल सिंह केस्टा प्रवक्ता इंग्लिश ने बताया कि कैंप आयोजन में टीजीटी नॉन मेडिकल अनिल पिटन, पीईटी राम लाल, चतुर्थ श्रेणी कर्मी चंद्र लाल हंसर राज ने मिलकर कार्य कर शिविर को सफल बनाया। शिविर में 195 में से 60 किशोरों को टीके लगाए गए।
डोडरा क्वार शिक्षा खंड के डोडरा और जिसकुन स्कूल में भी वैक्सीनेशन किया गया। हरफूल सिंह केस्टा ने बताया कि ढाई फुट बर्फ के बीच चलकर स्वास्थ्य विभाग की टीम और शिक्षकों के साथ अभिभावक तथा छात्र स्कूल पहुंचे। स्कूल प्रांगण में ही टीके लगाने कार्य पूरा किया गया।

अब पीएचसी और सीएचसी में लगेगी वैक्सीन
जिले में स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग द्वारा तय किए टीकाकरण के शेड्यूल के तहत स्कूलों में टीके न लगवा पाने वाले विद्यार्थियों को अब नजदीकी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों या फिर अस्पतालों में टीके लगवाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed