{"_id":"61f8251455a4791c7e7b966f","slug":"80-percent-schools-of-the-district-will-open-only-after-both-doses-of-vaccine-shimla-news-sml3982113125","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद ही खुलेंगे जिले के 80 फीसदी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद ही खुलेंगे जिले के 80 फीसदी स्कूल
विज्ञापन
शिमला। ग्रीष्मकालीन स्कूलों में तीन फरवरी से 50 फीसदी क्षमता के साथ नवीं से बारहवीं की कक्षाओं को शुरू करने के मंत्रिमंडल के फैसले के आने पर जिला शिमला के सिर्फ सुन्नी और रामपुर के करीब 10 स्कूलों में ही कक्षाएं शुरू होंगी। जिले के कुल 21 ब्लॉकों में से 19 ब्लॉकों में शीतकालीन स्कूल हैं। इन शीतकालीन स्कूलों के खुलने तक इन चारों कक्षाओं के छात्रों को वैक्सीन की दोनों डोज लग जाएंगी। इससे जिले के करीब 80 फीसदी विद्यार्थी डबल डोज लग जाने के बाद ही कक्षाओं में जाएंगे। इससे छात्रों और अभिभावकों की संक्रमण की चपेट में आने का खतरा कम हो जाएगा।
राजधानी शिमला के सभी निजी और सरकारी स्कूलों सहित अन्य सभी शीतकालीन स्कूलों में 15 फरवरी तक चल रहे अवकाश के चलते फिलहाल कक्षाएं नहीं लगेंगी। उपनिदेशक उच्च शिक्षा विभाग ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर 15 वर्ष से अधिक आयु के किशोरों के वैक्सीनेशन के लिए पूरा प्लान तैयार कर लिया है। यह अभियान मंगलवार से शुरू होगा, जिसमें 80 केंद्रों में दो सत्रों में वैक्सीन की दूसरी डोज लगना शुरू हो जाएगी। इनमें राजधानी शिमला सहित जिले के सुन्नी और रामपुर के ग्रीष्मकालीन उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थियों को भी दूसरी डोज लगाने को प्राथमिकता दी गई है। इसके अलावा दोनों विभागों ने जिले के स्कूलों में वैक्सीन लगाने का प्लान तैयार कर लिया है, जिसमें दस फरवरी के बाद तक दूसरी डोज लगाई जानी है। उपनिदेशक उच्च शिक्षा अशोक शर्मा के आदेशानुसार स्कूल स्तर पर शिक्षकों को तैनात कर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इसी तर्ज पर हर उपमंडल स्तर पर स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर वैक्सीन लगाने का शेड्यूल तैयार किया है।
ग्रीष्मकालीन स्कूलों का स्टाफ आज से आएगा स्कूल
शिमला। जिले के ग्रीष्मकालीन स्कूलों को मंत्रिमंडल के निर्णय के अनुसार तीन फरवरी से खोलने की तैयारी के लिए इन स्कूलों के शिक्षकों को एक फरवरी से स्कूल आना होगा। शिक्षकों को 50 फीसदी क्षमता के साथ कक्षाएं संचालित करने को माइक्रो प्लान तैयार करने के लिए कहा गया है।