अब यहां जाएगी संजौली कॉलेज में करोड़ों के घोटाले की फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्सीलेंस कॉलेज संजौली में 80 लाख रुपये के गोलमाल मामले की फाइल नौ अगस्त को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में जाएगी। कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपलों पर कार्रवाई करने की मंजूरी लेने के लिए शिक्षा विभाग इस प्रस्ताव को कैबिनेट में ले जा रहा है। मामले में चार्जशीट किए गए कॉलेज के एक अधिकारी के पत्र पर संज्ञान लेते हुए शिक्षा सचिव डॉ. अरुण कुमार शर्मा ने साल 2016 से लंबित जांच की रिपोर्ट जून महीने में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज को भेजी थी।
सरकार ने मामले को कैबिनेट में लाने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में शिक्षा विभाग अब नौ अगस्त को इस मामले को सरकार के समक्ष रखेगा। बीते दिनों शिक्षा निदेशालय से सेवानिवृत्त हुए पूर्व प्रिंसिपल सहित हिमाचल विश्वविद्यालय के उच्च पद पर नियुक्त पूर्व प्रिंसिपल पर गाज गिरना लगभग तय हो गया है। साल 2016 के दौरान संजौली कॉलेज में 80 लाख रुपये का गबन होने का मामला सामने आया था।
तीन पूर्व प्रिंसिपलों पर अनदेखी का आरोप
ढाई साल से कैश बुक नहीं भरने की शिकायत मिलने पर शिक्षा निदेशालय ने मई 2016 में मामले की जांच के आदेश दिए थे। शिकायत की प्रारंभिक जांच के दौरान ही सीनियर असिस्टेंट को सस्पेंड कर दिया था। सरकारी धनराशि के इस घोटाले में कालेज के कई अन्य कर्मचारियों की संलिप्तता का अंदेशा भी जांच रिपोर्ट में जताया गया है।
जांच रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी शिमला स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कालेज संजौली में बीते ढाई साल से कैश बुक नहीं भरी गई। जांच के दौरान 80 लाख रुपये के गोलमाल की बात सामने आई। उच्च शिक्षा निदेशालय के ज्वाइंट कंट्रोलर वित्त की जांच रिपोर्ट में कॉलेज के तीन पूर्व प्रिंसिपलों पर इस मामले की अनदेखी का आरोप भी लगाया गया है।