{"_id":"619515c7bb939e3cb517e03b","slug":"78-percent-student-in-4th-class-and-81-percent-students-of-fifth-class-attendance-in-himachal-govt-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों में बढ़ी हाजिरी: चौथी कक्षा में 78, पांचवीं में 81 फीसदी विद्यार्थी पहुंचे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूलों में बढ़ी हाजिरी: चौथी कक्षा में 78, पांचवीं में 81 फीसदी विद्यार्थी पहुंचे स्कूल
Wed, 17 Nov 2021 09:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 17 Nov 2021 09:27 PM IST
सार
छोटे बच्चों के लिए स्कूल खोलने का फैसला लेने वाले शिक्षा विभाग के लिए यह आंकड़े सुखद साबित हो रहे हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी स्कूलों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बनाए गए एसओपी का सख्ती से पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
छात्राएं (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में आने वाले विद्यार्थियों की संख्या में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को चौथी कक्षा में 78 और पांचवीं कक्षा में 81 फीसदी विद्यार्थी स्कूलों में पहुंचे। वीरवार से शुरू होने वाली फर्स्ट टर्म बोर्ड परीक्षाओं के चलते नवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की उपस्थिति में कमी दर्ज हुई है। बीते दो दिन के मुकाबले बुधवार को पहली से आठवीं कक्षा में आने वाले विद्यार्थियों की संख्या में चार से पांच फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
विज्ञापन
छोटे बच्चों के लिए स्कूल खोलने का फैसला लेने वाले शिक्षा विभाग के लिए यह आंकड़े सुखद साबित हो रहे हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी स्कूलों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बनाए गए एसओपी का सख्ती से पालन किया जा रहा है। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही स्कूलों में प्रवेश दिया जा रहा है। फेस मास्क पहनना सभी के लिए अनिवार्य किया गया है। उचित शारीरिक दूरी का पालन करते हुए बच्चों को कक्षाओं में बैठाया जा रहा है।
विज्ञापन
कक्षा हाजिरी (फीसदी में)
पहली 71.73
दूसरी 70.83
तीसरी 75.74
चौथी 78.13
पांचवीं 81.14
छठी 71.64
सातवीं 73.74
आठवीं 74.80
नवीं 55.00
दसवीं 64.00
जमा एक 44.00
जमा दो 43.00