फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   78.75 in Jubbal-Kotkhai, 59.59 percent voting in Rampur Los area

जुब्बल-कोटखाई में 78.75, रामपुर लोस क्षेत्र में 59.59 फीसदी मतदान

Sat, 30 Oct 2021 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sat, 30 Oct 2021 11:36 PM IST
सार

जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीट के लिए 78.75 फीसदी मतदान हुआ है। हालांकि, पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार यहां पर मतदान प्रतिशत 1.49 फीसदी घटा है। 2017 के मुकाबले इस सीट के लिए हुए चुनाव में जिला में सबसे ज्यादा 80.24 फीसदी मतदान हुआ था।

विज्ञापन
78.75 in Jubbal-Kotkhai, 59.59 percent voting in Rampur Los area
कोटखाई में उपचुनाव को लेकर लोगों में उत्साह रहा। चोल बुथ में मतदान करने के बाद निशान दिखाते मतदा

विस्तार

 कोरोना महामारी के बीच पहली बार हिमाचल में हुए उपचुनावों में मतदाताओं ने वोट डालने में खासा उत्साह दिखाया। शनिवार को हुए जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीट के लिए 78.75 फीसदी मतदान हुआ है। हालांकि, पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार यहां पर मतदान प्रतिशत 1.49 फीसदी घटा है। 2017 के मुकाबले इस सीट के लिए हुए चुनाव में जिला में सबसे ज्यादा 80.24 फीसदी मतदान हुआ था।

विज्ञापन


उधर, मंडी संसदीय सीट के रामपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में भी इस बार 59.59 फीसदी वोट पड़े है। 20 मई 2019 को हुए चुनाव में यहां पर 69.93 फीसदी वोट पड़े थे। पिछले चुनाव के अपेक्षा इस बार 10.34 फीसदी कम मतदान हुआ है। जिला में शनिवार को 292 मतदान केंद्रों पर सुबह आठ बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई और शाम 6 बजे तक मतदान प्रक्रिया पूरी हुई। ईवीएम मशीनों को पुलिस की कड़ी निगरानी में रामपुर और जुब्बल में केंद्रों पर रखा गया है। 2 नवंबर को मतगणना शुरू होगी और इसी दिन चुनावी नतीजे घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन


शांतिपूर्ण तरीके से हुआ उपचुनाव जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने बताया कि विधानसभा जुब्बल कोटखाई क्षेत्र में कुल 70 हजार 792 मतदाताओं में से 55 हजार 749 ने मतदान किया। इनमें से पुरुष 28868 और 26881 महिला मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मंडी संसदीय लोकसभा उपचुनाव के तहत रामपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 74 हजार 117 मतदाताओं में से कुल 44,166 मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें से 23,435 पुरुष तथा 20,731 महिला मतदाता शामिल हैं। कहा कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितना मतदान
जुब्बल कोटखाई
2017 2021 बढ़ा/घटा
80.24 78.75 - 1.49

रामपुर लोकसभा क्षेत्र
2019 2021
69.93 59.59

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed