{"_id":"5edbc86dd2dbf707f14c3814","slug":"775-passengers-leave-for-howrah-in-special-train-from-una-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के ऊना से विशेष ट्रेन में 775 यात्री हावड़ा के लिए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के ऊना से विशेष ट्रेन में 775 यात्री हावड़ा के लिए रवाना
Sat, 06 Jun 2020 10:16 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 06 Jun 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
ऊना से रवाना हुई विशेष ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के ऊना से विशेष ट्रेन में 775 यात्री शनिवार शाम छह बजे पश्चिम बंगाल के हावड़ा के लिए रवाना हुए। जिला प्रशासन ने सभी यात्रियों को खाने के पैकेट तथा पानी की बोतलें दीं। अंब रेलवे स्टेशन से ट्रेन के छूटते ही सभी अधिकारियों व स्टाफ ने यात्रियों का तालियां बजाकर यात्रियों का हौसला बढ़ाया। उपायुक्त संदीप कुमार, एडीसी अरिंदम चौधरी, एएसपी विनोद कुमार धीमान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की गई। डीसी ने बताया कि 775 यात्रियों में 28 बच्चे हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों से यात्रियों को बसों से अंब-अंदौरा स्टेशन पर पहुंचाया गया। बारी-बारी से ट्रेन के अलग-अलग कोच में बैठाया गया। सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन किया गया। राधा स्वामी सत्संग घर ने दिए 2200 खाने के पैकेट सभी यात्रियों तथा तैनात स्टाफ के लिए खाने का इंतजाम राधा स्वामी सत्संग घर भदसाली ने किया था।
विज्ञापन