{"_id":"6a86eff35361e6d3c80110aa","slug":"750-police-personnel-will-handle-security-responsibilities-during-the-monsoon-session-shimla-news-c-19-sml1002-772961-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: मानसून सत्र में 750 पुलिस कर्मी संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: मानसून सत्र में 750 पुलिस कर्मी संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा परिसर और आसपास के क्षेत्र को तीन मुख्य सेक्टरों में बांटा, अधिकारियों को सौंपी जिम्मेवारी
शहर के प्रवेशद्वारों पर की जा रही वाहनों की चेकिंग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। विधानसभा के मानसून सत्र के लिए पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। इसके साथ यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। सत्र के दौरान 750 पुलिस कर्मी और अन्य सुरक्षा बल सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। विधानसभा सत्र शुक्रवार से शुरू हो रहा है।
विधानसभा परिसर, आसपास के क्षेत्र को तीन मुख्य सेक्टरों और उप-सेक्टरों में बांटा है। हर उप-सेक्टर की जिम्मेदारी एक राजपत्रित पुलिस अधिकारी को सौंपी है। सभी सेक्टरों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के साथ ही बहुस्तरीय चेकिंग और निगरानी व्यवस्था की है। दक्षिणी रेंज की पुलिस उपमहानिरीक्षक अंजुम आरा और शिमला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने वीरवार को पुलिस कर्मियों को उनकी ड्यूटी, जिम्मेदारियों और सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर आवश्यक निर्देश जारी किए।
विधानसभा सत्र के मद्देनजर शिमला शहर के प्रवेशद्वारों पर विशेष निगरानी की जा रही है। शोघी, मैहली, मशोबरा-ढली बाईपास और तवी मोड़ समेत विभिन्न प्रवेश मार्गों पर वाहनों तथा संदिग्ध गतिविधियों की चेकिंग की जा रही है। रात के समय चेकिंग और गश्त को प्रभावी बनाया है। पुलिस शहर के विभिन्न होटलों, सरायों और अन्य ठहरने वाले स्थानों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
यातायात व्यवस्था के लिए विशेष प्लान
विधानसभा सत्र के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात प्रबंधन योजना लागू की है। प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर यातायात पुलिस की तैनाती की है। विस सत्र के दौरान यातायात को नियंत्रित या डायवर्ट किया जाएगा। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के साथ आम जनता को कम से कम असुविधा हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।