{"_id":"5f85acb472e2dd42917d62f3","slug":"750-crore-rupee-grant-for-samagra-shiksha-abhiyan-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में शिक्षा की मजबूती को जल्द जारी होगी 750 करोड़ की ग्रांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में शिक्षा की मजबूती को जल्द जारी होगी 750 करोड़ की ग्रांट
Tue, 13 Oct 2020 07:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 13 Oct 2020 07:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में शिक्षा की मजबूती को जल्द केंद्र सरकार की ओर से 750 करोड़ की ग्रांट जारी होगी। समग्र शिक्षा अभियान के तहत किस्तों में यह ग्रांट जारी होगी। मंगलवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंस में इसको लेकर सकारात्मक संकेत दिए गए। वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय अधिकारियों ने प्रदेश को बीते दिनों जारी हुए 58 करोड़ की ग्रांट को खर्च करने की प्रक्रिया को लेकर भी जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
प्रदेश के शिक्षा सचिव राजीव शर्मा और समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक आशीष कोहली वीडियो कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्रदेश को हर साल केंद्र सरकार की ओर से ग्रांट जारी की जाती है। बीते दिनों 64 करोड़ और 58 करोड़ की ग्रांट प्रदेश को जारी हो चुकी है।
विज्ञापन
अब शेष 750 करोड़ की ग्रांट प्रदेश को जारी होनी है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि हिमाचल की ओर से अभी तक खर्च की गई ग्रांट की प्रक्रिया से केंद्रीय अधिकारी संतुष्ट है। ऐसे में जल्द केंद्र की ओर से शेष ग्रांट को भी किस्तों में जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि बीते दिनों जारी हुई ग्रांट से ही स्कूलों में थर्मल स्कैनर और सैनिटाइजर की बंदोबस्त किया गया है।
विज्ञापन