फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   730 days Child Care leave to all himachal govt women employees

हिमाचल में हजारों महिला कर्मचारियों को चाइल्ड केयर लीव देने की तैयारी

Mon, 17 Dec 2018 10:51 AM IST
अरविन्द ठाकुर दीपक मेहता, अमर उजाला, शिमला
दीपक मेहता, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 17 Dec 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
730 days Child Care leave to all himachal govt women employees

हिमाचल में महिला कर्मचारियों को केंद्र की तर्ज पर बच्चों की देखभाल के लिए दो वर्ष का अवकाश (चाइल्ड केयर लीव) देने की कवायद शुरू हो गई है। राज्य महिला आयोग ने इस संबंध में प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा है। सरकार से मंजूरी मिलने पर महिला कर्मचारी बच्चों के 18 साल का होने के बीच उनके पालन-पोषण, परीक्षा तैयारी और अन्य कार्यों के लिए 730 दिन की छुट्टी ले सकेंगी।

विज्ञापन


इस प्रस्ताव के सिरे चढ़ने पर प्रदेश में कार्यरत हजारों महिला कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार मौजूदा समय में महिला कर्मचारियों को दो बच्चों की देखभाल के लिए 730 दिन का अवकाश देती है। केंद्र ने इसे सितंबर 2010 से इसे लागू किया गया है।

विज्ञापन

सरकार को भेजा प्रस्ताव : डॉ. डेजी

730 days Child Care leave to all himachal govt women employees
हिमाचल प्रदेश सरकार

हिमाचल में महिला कर्मियों को वर्तमान में दो बच्चों तक मातृत्व अवकाश का प्रावधान है। हरेक बच्चे के जन्म पर महिला कर्मी को 180 दिन की छुट्टी मिलती है। महिला आयोग के प्रस्ताव के सिरे चढ़ने पर महिला कर्मचारी दो बच्चों के पालन-पोषण और उनकी परीक्षा की तैयारियों के समय इस अवकाश की हकदार होंगी। 

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर ने बताया कि केंद्र सरकार महिला कर्मचारियों को चाइल्ड केयर लीव दे रही है, लेकिन प्रदेश की महिला कर्मचारी अभी तक इससे वंचित हैं। इसीलिए आयोग ने सरकार को प्रस्ताव भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed