{"_id":"6193e1814db477003f6fc220","slug":"72-percent-attendance-1st-to-8th-class-in-himachal-govt-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थियों के मुकाबले प्राइमरी में बड़ी हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थियों के मुकाबले प्राइमरी में बड़ी हाजिरी
Tue, 16 Nov 2021 10:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 16 Nov 2021 10:22 PM IST
सार
मंगलवार को कुल्लू, लाहौल-स्पीति और चंबा जिला के स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति अधिक रही। शिमला और सिरमौर जिले में हाजिरी अभी अपेक्षाकृत कम है।
विज्ञापन
स्कूल जाते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों की स्कूलों में हाजिरी बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थियों पर भारी पड़ रही है। करीब पौने दो वर्ष विद्यार्थियों के लिए स्कूलों के दरवाजे खुलने के दूसरे दिन मंगलवार को पहली से पांचवीं और छठी से आठवीं कक्षा में 72 फीसदी विद्यार्थियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। 9वीं से बारहवीं कक्षा में 65 फीसदी विद्यार्थी स्कूलों में पहुंचे। पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थी स्कूलों आने को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को कुल्लू, लाहौल-स्पीति और चंबा जिला के स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति अधिक रही। शिमला और सिरमौर जिले में हाजिरी अभी अपेक्षाकृत कम है। मंगलवार को पहली कक्षा में 66.88 फीसदी, दूसरी में 66.60, तीसरी में 74.63, चौथी में 75.90, पांचवीं में 77.81, छठी में 72.30, सातवीं में 72.12, आठवीं में 74.49, नवीं में 70.00, दसवीं में 70.00, जमा एक में 61.00 और जमा दो कक्षा में 58.00 फीसदी विद्यार्थियों ने कक्षाओं में आकर पढ़ाई की।
विज्ञापन
जिला पहली से पांचवीं में हाजिरी (फीसदी में) छठी से बारहवीं में हाजिरी (फीसदी में)
बिलासपुर 78 64
चंबा 83 69
हमीरपुर 71 83
कांगड़ा 72 72
किन्नौर 58 69
कुल्लू 83 65
लाहौल-स्पीति 56 84
मंडी 78 55
शिमला 56 45
सिरमौर 54 57
सोलन 75 72
ऊना 75 68
कुल 72 65