फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   भीड़भाड़वाले शहरों में जाम से निजात दिलाने की तैयारी

छोटा शिमला से आईजीएमसी और लिफ्ट तक जल्द बनेगी टनल, प्रस्ताव तैयार

Sat, 04 Aug 2018 12:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 04 Aug 2018 12:47 PM IST
विज्ञापन
भीड़भाड़वाले शहरों में जाम से निजात दिलाने की तैयारी
Tunnel Demo Pic

राजधानी में लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए सरकार एक बड़ा प्रोजेक्ट शुरू करने जा रही है। यह सरकार के हिमाचल के भीड़भाड़ वाले शहरों को जाम से निजात दिलाने वाले एक प्रोजेक्ट का ही हिस्सा होगा। इसके लिए सरकार टनल बनाने का प्रस्ताव तैयार कर रही है। शिमला का प्रस्ताव तैयार है, धर्मशाला, मंडी और कुल्लू में टनल बनाने के लिए निकायों से प्रस्ताव मांगे जा रहे हैं।

विज्ञापन


शिमला में हिमफेड के पेट्रोल पंप से इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) और लिफ्ट के लिए टनल का निर्माण होगा। हिमफेड से एक टनल गुजरेगी आगे जाकर बीच से इस टनल से एक रास्ता आईजीएमसी और दूसरा लिफ्ट के लिए निकलेगा। प्रदेश सरकार का मानना है कि इन टनलों के निर्माण से जहां 7 किलोमीटर का सफर कम होगा वहीं शिमला में लगने वाले जाम से भी वाहन मालिकों को निजात मिलेगी।
विज्ञापन


हालांकि प्रदेश सरकार ने पहले भी शिमला में 6 टनल के लिए प्रस्ताव तैयार किए थे। बाकायदा इसको लेकर टीम ने मौके का जायजा भी लिया लेकिन यह योजना सिरे नहीं चढ़ पाई। अब सरकार इन टनलों को सिरे चढ़ाने की औपचारिकताओं को पूरा करने में दोबारा जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार का मानना है कि मंडी शहर, धर्मशाला और कुल्लू शहरों में जाम की स्थिति पैदा हो रही है। ऐसे में यहां भी टलन बनाने पर विचार किया जा रहा है। शिमला शहर में हर रोज जाम की स्थिति रहती है। ऐसे में अगर टनल का यह प्रस्ताव सिरे चढ़ता है तो यातायात जाम की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी। शहर के भीतर वाहनों की संख्या अधिक होने से सुबह और शाम के वक्त लोगों को जाम की समस्या से दोचार होना पड़ता है।


टनल का तैयार है प्लान
शिमला में प्रतिदिन जाम से निजात पाने के लिए टनल का निर्माण किया जाना है। शिमला का प्लान तैयार है। अन्य शहरों मे जहां भीड़ भाड़ वाले शहर है वहां भी जाम से निजात दिलाने को टनल का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। - राम सुभग सिंह, एसीएस पर्यटन व शहरी विकास विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed