फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   केएनएच ओपीडी में नहीं मिल रहे डॉक्टर

केएनएच ओपीडी में नहीं मिल रहे डॉक्टर

Sun, 05 Nov 2017 11:02 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
केएनएच ओपीडी में नहीं मिल रहे डॉक्टर
केएनएच की ओपीडी में नहीं मिल रहे डॉक्टर
विज्ञापन

यूनिट बदलने से पेश आ रही महिला मरीजों को परेशानी
सितंबर माह में सेवानिवृत्त हुई थीं एचओडी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। मातृ एवं शिशु अस्पताल केएनएच में इन दिनों उपचार के लिए आने वाली गर्भवती महिलाएं परेशान हैं। इन दिनों वरिष्ठ डॉक्टरों समेत सीनियर और जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की यूनिट बदल चुकी है। पूर्व में निर्धारित दिनों पर अपने डॉक्टर से इलाज करवाने के लिए सूबे से ओपीडी पहुंच रही महिला मरीजों को डॉक्टर नहीं मिल रहे हैं। उधर, अस्पताल के गायनी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. बिशन धीमान ने बताया कि थोड़ी दिक्कत आई है लेकिन अस्पताल में बोर्ड पर दिनों की नई सूची जारी करने के बाद यह समस्या कुछ हद तक हल हो गई है।
कमला नेहरू अस्पताल में सितंबर माह में पूर्व में एचओडी रहीं डॉ. अनीता पॉल सेवानिवृत्त हो गई हैं। ऐसे में अब नए गायनी विभाग में नए एचओडी की तैनाती हुई है। ऐसे में एक डॉक्टर के शिफ्ट होने के बाद कई डॉक्टरों को यूनिट में बदलाव आ गया है। लेकिन, दूसरी ओर अस्पताल में 36 दिन बीतने के बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हो पाई है। अस्पताल में बार-बार मरीज अपने डॉक्टर के बारे में पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन

किस यूनिट में कौन-कौन डॉक्टर
यूूनिट एक (सोमवार) में प्रो. बिशन धीमान, डॉ मीनाक्षी, डॉ. निशी सूद, डॉ. रोहिणी रॉव, सीनियर रेजिडेंट डॉ. अलोक शर्मा, डॉ. संदीप शर्मा, डॉ. संदीप राठौर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनिट दो (मंगलवार) में वरिष्ठ डॉक्टर प्रो. कुशला पठानिया, डॉ. रमा ठाकुर, डॉ. अनूप शर्मा, डॉ. मनोज गुप्ता, सीनियर रेजिडेंट डॉ. प्रियंका, डॉ. मुनीश शर्मा, डॉ. उदय भानू राणा शामिल हैं।

यूनिट तीन (बुधवार) में वरिष्ठ डॉक्टर डॉ. राजीव सूद, डॉ. संतोष के वर्मा, डॉ. कल्पना नेगी
सीनियर रेजिडेंट डॉ. मोनिका ठाकुर, डॉ. प्रणव सूद और डॉ. सोनम नेगी शामिल हैं।
यूनिट चार (वीरवार) में वरिष्ठ डॉक्टर डॉ. रीता मित्तल, डॉ. सुमन ठाकुर, सीनियर रेजिडेंट डॉ. हेमेंद्र महाजन, डॉ. ऊषा जस्टा, डॉ. मोनिका चौहान शामिल हैं।
केएनएच अस्पताल में पहले तीसरे और पांचवें शुक्रवार को यूनिट एक, और दूसरे तथा चौथे शुक्रवार को यूनिट दो की ड्यूटी ओपीडी में होगी। जबकि, पहले तीसरे और पांचवें शनिवार को यूनिट तीन और दूसरे और चौथे शनिवार को यूनिट चार के डॉक्टरों की ड्यूटियां लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed