फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   707 TGT promoted to the post of school lecturer new, directorate of higher education released list

707 टीजीटी पदोन्नत होकर बने स्कूल प्रवक्ता न्यू, उच्च शिक्षा निदेशालय ने जारी की सूची

Sat, 17 Apr 2021 08:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 17 Apr 2021 08:54 PM IST
सार

 निदेशालय ने सभी पदोन्नत शिक्षकों को सात मई तक पद ग्रहण करने के आदेश दिए हैं। इस अवधि में पद नहीं संभालने वालों की पदोन्नति रद्द कर दी जाएगी। पदोन्नत शिक्षकों को 10300-34800 का पे स्केल और 4200 रुपये ग्रेड पे मिलेगा। 

विज्ञापन
707 TGT promoted to the post of school lecturer new, directorate of higher education released list
हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय ने 707 टीजीटी को पदोन्नत कर स्कूल प्रवक्ता न्यू बना दिया है। शनिवार शाम को निदेशालय ने 469 टीजीटी आर्ट्स और 236 टीजीटी साइंस की पदोन्नति सूची जारी की। पदोन्नति देने के साथ इन शिक्षकों के तबादले भी कर दिए गए हैं। निदेशालय ने सभी पदोन्नत शिक्षकों को सात मई तक पद ग्रहण करने के आदेश दिए हैं। इस अवधि में पद नहीं संभालने वालों की पदोन्नति रद्द कर दी जाएगी। पदोन्नत शिक्षकों को 10300-34800 का पे स्केल और 4200 रुपये ग्रेड पे मिलेगा। 

विज्ञापन


पदोन्नत स्कूल प्रवक्ता छठी से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को वे विषय पढ़ाएंगे, जो उन्होंने यूजी के दौरान पढ़े हैं। इसके अलावा जमा एक और जमा दो कक्षा में उन विषयों को पढ़ाएंगे जो विषय शिक्षकों ने पीजी के समय पढ़े हैं। पदोन्नत शिक्षकों को अनिवार्य तौर पर जमा एक और जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों को भी पढ़ाना पढ़ेगा। निदेशक ने बताया कि जिन शिक्षकों के तबादले अभी सामान्य क्षेत्रों में हुए हैं, उन्हें भविष्य में दुर्गम और जनजातीय क्षेत्रों में भी सेवाएं देनी होंगी।
विज्ञापन


उधर, राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने पदोन्नति सूची जारी करने के लिए सरकार और शिक्षा विभाग का आभार जताया है। हिमाचल राजकीय प्रवक्ता संघ के प्रदेश अध्यक्ष चितरंजन काल्टा ने कहा कि टीजीटी से प्रवक्ता 15 वर्ष के बाद बनते हैं। निदेशालय ने करीब दो वर्ष के बाद सूची जारी की है। इस कारण कई शिक्षक बिना पदोन्नति के सेवानिवृत्त हो गए। पदोन्नत होने वालों को भी वरिष्ठता व वित्तीय लाभ समय से नहीं मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्यों की एक वर्ष में दो बार पदोन्नति सूची निकाली गई जबकि प्रवक्ताओं की दो वर्ष में एक बार ही सूची निकाली। उन्होंने कहा कि भविष्य में समय से पदोन्नति सूची जारी की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कक्षाओं के विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे
पदोन्नत स्कूल प्रवक्ता छठी से 10वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को वे विषय पढ़ाएंगे जो उन्होंने यूजी के दौरान पढ़े हैं। इसके अलावा 11वीं और 12वीं कक्षा में उन विषयों को पढ़ाएंगे जो विषय शिक्षकों ने पीजी के समय पढ़े हैं। पदोन्नत शिक्षकों को अनिवार्य तौर पर 11वीं और जमा 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को भी पढ़ाना होगा। निदेशक ने बताया कि जिन शिक्षकों के तबादले अभी सामान्य क्षेत्रों में हुए हैं, उन्हें भविष्य में दुर्गम और जनजातीय क्षेत्रों में भी सेवाएं देनी होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed