{"_id":"6551c91b8f905b3aa009a283","slug":"70-year-old-man-dies-after-being-hit-by-truck-in-bilaspur-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur Accident: ट्रक की टक्कर से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, कंदरौर में हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur Accident: ट्रक की टक्कर से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, कंदरौर में हुआ हादसा
Mon, 13 Nov 2023 06:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 13 Nov 2023 06:04 PM IST
सार
खजाना राम दिवाली के दिन कंदरौर बाजार में गए थे। इसी बीच बिलासपुर-घुमारवीं मार्ग पर जा रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घुमारवीं-बिलासपुर सड़क पर कंदरौर में ट्रक की टक्कर से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा दिवाली के दिन हुआ। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की दी है। खजाना राम (70) निवासी गांव देलग जिला बिलासपुर दिवाली के दिन कंदरौर बाजार में गए थे।
विज्ञापन
इसी बीच बिलासपुर-घुमारवीं मार्ग पर जा रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए बुजुर्ग को मौके पर मौजूद लोगों ने नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर सदर थाना का दल मौके पर पहुंचा। उन्होंने ट्रक को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर ले गए। पुलिस ने ट्रक चालक सुभाष चंद निवासी बिलासपुर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और गैर इरादतन हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन