फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   66 percent vacancies in AIR Hamirpur, radio programs are being broadcast difficult

Himachal: आकाशवाणी हमीरपुर में 66 फीसदी पद खाली, रेडियो कार्यक्रमों का प्रसारण हो रहा मुश्किल

Sun, 14 Aug 2022 01:23 PM IST
Krishan Singh प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sun, 14 Aug 2022 01:23 PM IST
सार

आकाशवाणी हमीरपुर केंद्र वर्तमान में बंद होने की कगार पर है। आकाशवाणी केंद्र स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। इसमें लंबे समय से 66 फीसदी पद खाली हैं। 

विज्ञापन
66 percent vacancies in AIR Hamirpur, radio programs are being broadcast difficult
आकाशवाणी - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण करने वाला आकाशवाणी हमीरपुर केंद्र वर्तमान में बंद होने की कगार पर है। आकाशवाणी केंद्र स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। इसमें लंबे समय से 66 फीसदी पद खाली हैं। एफएम-101.8 मेगा हाट्स पर यहां से प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों की हमीरपुर के अलावा जम्मू-कश्मीर, पंजाब के होशियारपुर और नंगल तक पहुंच है। यहां कुल सृजित 30 पदों में से 20 पद खाली हैं। दस कर्मचारियों के सहारे आकाशवाणी केंद्र चलाया जा रहा है। आकाशवाणी हमीरपुर में प्रोग्राम विंग में ट्रांसमिशन एग्जीक्यूटिव के कुल आठ पद सृजित हैं। वर्तमान में प्रोग्राम ट्रांसमिशन एग्जीक्यूटिव के पद पर केवल एक व्यक्ति काम कर रहा है। शेष सात पद खाली हैं।

विज्ञापन

 

रेडियो स्टेशन में प्रोग्राम विंग की अहम भूमिका रहती है। दिन भर चलने वाले कार्यक्रम इसी विंग के माध्यम संचालित होते हैं। लिपकीय स्टाफ के पद भी खाली हैं। रेडियो स्टेशन में सुबह, दोपहर और शाम के समय अलग-अलग कार्यक्रम प्रसारित होते हैं। खास तौर पर सुबह के समय आने वाला गल तुसां दी..., हेलो फरमाइश, पंजाबी फ्लेवर और स्वास्थ्य पर चर्चा काफी मशहूर हैं। आकाशवाणी भारत के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन संचालित सार्वजनिक क्षेत्र की रेडियो प्रसारण सेवा है। हमीरपुर आकाशवाणी फरवरी 1994 में शुरू हुआ। शुरुआत में स्टेशन डायरेक्टर समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारी और कर्मचारी थे, लेकिन अधिकारियों की ट्रांसफर और सेवानिवृत्ति के बाद यह पद खाली हैं।

विज्ञापन


बत्ती गुल होने पर बंद हो जाता है कार्यक्रम
आकाशवाणी हमीरपुर में बत्ती गुल होने पर कार्यक्रमों के प्रसारण में दिक्कतें पेश आ रही हैं। जनरेटर ऑन होने के बाद कार्यक्रम शुरू होता है। इस तरह की दिक्कतें कई बार सामने आई हैं। पूर्व में एक लाइव कार्यक्रम में एक श्रोता ने तो कार्यक्रम में ही कह दिया कि इस समस्या को जल्द दूर किया जाना चाहिए। तब कर्मचारी ने जवाब दिया कि लाइट बंद होने के बाद जनरेटर ऑन होने में 5 से 10 सेकेंड का समय लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैंने दो माह पहले ही ज्वाइन किया है। आकाशवाणी हमीरपुर केंद्र में खाली पदों की सूचना मिली है। दिल्ली स्थित निदेशालय को सूचना भेज दी गई है। खाली पद भरने की प्रक्रिया निदेशालय स्तर पर ही होती है।
- गुरविंद्र सिंह, डीडीजीएम, आकाशवाणी शिमला 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed