फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   6.5 crores will be spent on strengthening Baluganj hill

Shimla News: बालूगंज पहाड़ी को मजबूती देने पर खर्च होंगे 6.5 करोड़

Tue, 21 Jan 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
6.5 crores will be spent on strengthening Baluganj hill
लोक निर्माण विभाग ने आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को भेजा प्रस्ताव, स्टेबलाइजेशन तकनीक का होगा इस्तेमाल
विज्ञापन

भूस्खलन के खतरे के चलते पहाड़ी को मजबूत करना जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। बालुगंज से एडवांस्ड स्टडी मार्ग पर भूस्खलन से प्रभावित पहाड़ी को स्थिर करने के लिए 6.5 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग ने प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा है। मार्ग की मरम्मत हो चुकी है, लेकिन पहाड़ी से लगातार भूस्खलन के खतरे को देखते हुए भारी वाहनों की आवाजाही अभी बंद है। पहाड़ी को मजबूती देने के लिए स्टेबलाइजेशन तकनीक इस्तेमाल की जाएगी।

अगस्त 2024 में भारी भूस्खलन के कारण बालुगंज-एडवांस्ड स्टडी मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया था। मार्ग बहाल करने में चार महीने का समय लग गया लेकिन भूस्खलन वाले क्षेत्र में आज भी पहाड़ी खिसकने की आशंका बनी हुई है। यही कारण है कि प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से इस मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई है। लोक निर्माण विभाग ने एक करोड़ रुपये की लागत से सड़क की मरम्मत करवाई। हालांकि पहाड़ी को स्थिर किए बिना मार्ग पर पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करना संभव नहीं है। पहाड़ी के गिरने के डर से बालुगंज-एमएलए क्राॅसिंग सड़क के भी बाधित होने का डर है। बालुगंज-एडवांस्ड स्टडी मार्ग से हर दिन हजारों लोग और विद्यार्थी गुजरते हैं। इस वजह से सड़क और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित बनाना सरकार और प्रशासन के लिए एक अहम चुनौती है।
विज्ञापन



मंजूरी मिलते ही शुरू होगा कार्य
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रवीण वर्मा ने बताया कि पहाड़ी की स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत योजना बनाई है और इसे मंजूरी के लिए भेज दिया है। स्वीकृति मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि इस पहाड़ी को स्थिर करके भविष्य में किसी भी प्रकार के भूस्खलन की संभावनाओं को खत्म किया जा सके। यह कदम न केवल इस मार्ग को सुरक्षित बनाएगा बल्कि आम लोगों और छात्रों की आवाजाही को भी बाधित होने से बचाएगा। इस परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article