{"_id":"624892abc27afd4ae271aefd","slug":"63-years-old-mason-commit-suicide-in-una-shimla-news-sml4044853186","type":"story","status":"publish","title_hn":"समूर खुर्द में 63 वर्षीय मिस्त्री ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समूर खुर्द में 63 वर्षीय मिस्त्री ने लगाया फंदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पुलिस थाना बंगाणा के तहत समूर खुर्द में शनिवार को एक 63 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक घर से लापता था और उसे महिलाओं ने जंगल में फंदे से लटका हुआ पाया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बालक राम (63) पुत्र रुलिया राम निवासी समूर खुर्द शनिवार सुबह छह बजे से लापता था। उक्त व्यक्ति मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था और उसकी उपचार पीजीआई से चल रहा था। इस बीच शनिवार सुबह करीब छह बजे वह अचानक घर से गायब हो गया।
काफी तलाश करने पर उसका कोई सुराग न मिला तो परिजनों ने गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई। बाद में घास लेने गई कुछ महिलाओं ने व्यक्ति को समूर खुर्द के जंगल में फंदे से लटका पाया। जिसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रथमदृष्ट्या यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौत के सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होंगे। मृतक मिस्त्री का काम करता था। एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।