{"_id":"b90795556b2fc1ce6b6b9308cf28b974","slug":"628-schools-record-will-be-online-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक क्लिक में मिलेगा स्कूली छात्रों का रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक क्लिक में मिलेगा स्कूली छात्रों का रिकॉर्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 18 Jul 2014 11:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में 628 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं का रिकार्ड ऑनलाइन किया जा रहा है। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने इसके लिए 20 सितंबर तक का समय दिया है।
विज्ञापन
यह व्यवस्था शालादर्पण प्रोजेक्ट के तहत लागू होगी। इसके तहत जहां बच्चों से संबंधित जानकारी स्कूलों में ऑनलाइन अपडेट होगी, वहीं अभिभावकों को भी मेल, एसएमएस आदि के माध्यम से बच्चों का ब्योरा जाता रहेगा।
विज्ञापन
हिमाचल में प्रथम चरण में यह प्रोजेक्ट 628 आईसीटी स्कूलों में लागू किया जाएगा। इसके तहत स्कूल इन्फार्मेशन सेवाओं को मुहैया किया जाएगा।
राज्य उच्चतर शिक्षा विभाग के निदेशक शशिभूषण सेखरी ने इन सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने आईपी या आईटी शिक्षकों की मदद लेकर इस डाटा को अपलोड कर लें।
विज्ञापन
अगर ऐसे शिक्षक उपलब्ध नहीं हों तो नोडल अधिकारी आईटी से संपर्क कर उन्हें सात सितंबर से पूर्व आवेदन भरकर दे दिए जाएं। ऐसे डाटा को जिला नोडल अधिकारियों को 15 सितंबर से पूर्व किसी भी हाल में देना होगा।