{"_id":"674478e1e16a17a0fc024fb4","slug":"62-crores-will-be-given-for-the-roads-of-kasumpti-vis-area-sukhu-shimla-news-c-19-sml1001-445824-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसुम्पटी विस क्षेत्र की सड़कों के मिलेंगे 62 करोड़ : सुक्खू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसुम्पटी विस क्षेत्र की सड़कों के मिलेंगे 62 करोड़ : सुक्खू
विज्ञापन
चायल कोटी कॉलेज में अगले शैक्षणिक सत्र से शुरू होंगी बीएड कक्षाएं, भवन के उद्घाटन पर मुख्यमंत्री का एलान
वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटी को साइंस ब्लॉक समर्पित
22.9 करोड़ रुपये हुए हैं दोनों पर खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को जुन्गा तहसील के कोटी में सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के साइंस ब्लॉक और राजकीय डिग्री कॉलेज चायल कोटी के नए भवन का उद्घाटन किया। इन भवनों पर 22.9 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। उन्होंने इस दौरान कुल 62 करोड़ के उद्घाटन और घोषणाएं कीं।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अगले शैक्षणिक सत्र से डिग्री कॉलेज चायल कोटी में बीएड की कक्षाएं भी शुरू की जाएंगी। उन्होंने बताया कि यह प्रदेश का पहला डिग्री कॉलेज होगा जहां विद्यार्थी बीए के साथ बीएड कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त प्रदेश के अन्य डिग्री कॉलेजों में भी बीएड और आईटीआई की कक्षाएं शुरू की जाएंगी ताकि खाली पड़ी इमारतों का उचित उपयोग किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कसुम्पटी क्षेत्र के लिए 40 करोड़ की सड़क निर्माण परियोजनाओं को स्वीकृति देने की घोषणा की। इसके अलावा 22 करोड़ रुपये सड़कों के विस्तार के लिए दिए।
राजकीय डिग्री कॉलेज चायल कोटी का नया भवन 21.36 करोड़ रुपये से बना है। यह भवन पांच मंजिला है। इसमें कक्षाओं के लिए कमरे, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, स्टोर रूम और शौचालय शामिल हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटी में साइंस ब्लॉक का निर्माण लगभग 1.59 करोड़ से हुआ है। भूतल पर एक कक्षा, केमिस्ट्री लैब, अटेंडेंट रूम, प्रवेश लॉबी और सीढ़ियां हैं। प्रथम तल में फिजिक्स और बायोलॉजी लैब और लॉबी है। द्वितीय तल में बहुउद्देशीय हॉल बनाया है।
विज्ञापन
पुलिस चौकी और पटवारखाना खुलेगा
मुख्यमंत्री ने कसुम्पटी विस क्षेत्र के कोटी में पुलिस चौकी, नया पटवारखाना, सीएचसी कोटी में दस बिस्तरों की व्यवस्था करने और अन्य विकास कार्यों के लिए 50-50 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर जिला शिमला के डीसी अनुपम कश्यप, एसपी शिमला संजीव गांधी, जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग और विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, डिग्री कॉलेज के प्राध्यापक और छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।