फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   बर्फबारी से पर्यटन को संजीवनी

बर्फबारी से पर्यटन को संजीवनी

Sun, 13 Jan 2019 10:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
बर्फबारी से पर्यटन को संजीवनी
हिल्सक्वीन सैलानियों से गुलजार, कारोबारी चहके
विज्ञापन

बर्फबारी के बाद होटलों में बढ़ी ऑक्यूपेंसी, वीएकएंड बढ़ी आमद
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। ताजा बर्फबारी से हिल्सक्वीन में पर्यटन कारोबार को एक बार फिर संजीवनी मिल गई है। बर्फबारी का आनंद लेने के लिए शिमला में सैलानियों का जमावड़ा लग गया है। भारी संख्या में पड़ोसी राज्यों से सैलानी वीकएंड पर शिमला पहुंच रहे हैं। सैलानियों की आमद बढ़ने से शहर के होटलों में एकाएक ऑक्यूपेंसी बढ़ गई है। शिमला के अलावा कुफरी और नारकंडा भी सैलानियों से गुलजार हो गए हैं।
हिल्सक्वीन शिमला सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी के बाद से पर्यटन कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली है। बर्फबारी के बाद सैलानियों की आमद बढ़ने से पर्यटन कारोबारी उत्साहित हैं। बर्फ की सूचना मिलते ही शिमला में सैलानियों का सैलाब उमड़ आया है। रविवार सुबह सैलानियों ने रिज मैदान और मालरोड पर जमकर अठखेलियां कीं। वीकएंड पर शहर के होटलों की ऑक्यूपेंसी में भारी इजाफा हुआ है। चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी से भारी संख्या में सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं। रविवार शाम शहर की अधिकतर पार्किंग पैक हो गईं। राजधानी शिमला सहित आसपास के पर्यटन स्थलों के पर्यटन कारोबारी बर्फबारी के बाद खासे उत्साहित हैं। होटलियर, ट्रेवल एजेंट और टैक्सी ऑपरेटर बर्फबारी के बाद खुश हैं। होटलियर एसोसिएशन शिमला के अध्यक्ष संजय सूद का कहना है कि बर्फबारी के बाद शहर में सैलानियों की आमद में बढ़ोतरी की उम्मीद है। बर्फबारी के बाद सैलानी शिमला आने का प्रोग्राम बना रहे हैं।
विज्ञापन


शिमला में 3.5 और कुफरी में 8 सेंटीमीटर बर्फबारी
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार रात राजधानी शिमला में 3.5 और कुफरी में 8 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 16 जनवरी को शिमला में फिर से बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed