{"_id":"5ae4b0954f1c1b390a8b6fca","slug":"61524936853-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्लाई घटी, चौथे दिन मिल रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्लाई घटी, चौथे दिन मिल रहा पानी
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर में फिर से पेयजल संकट हो गया है। नगर निगम ने तीसरे दिन मिलने वाली पानी की सप्लाई पर भी कट लगा दिया है। सेंट्रल जोन समेत शहर के सभी इलाकों में चौथे दिन पानी दिया जाएगा। शनिवार को न्यू शिमला, बीसीएस, कंगनाधार समेत कई इलाकों में चौथे दिन पानी आया। नगर निगम का कहना है कि बिजली कट लगने से पेयजल परियोजनाओं में पंपिंग प्रभावित हुई है।
शुक्रवार दिन भर बिजली कट लगने से गिरि परियोजना से पंपिंग कम हुई है। शनिवार को शहर के लिए 28.76 एमएलडी पानी की सप्लाई मिली है जो सामान्य से करीब 14 एमएलडी कम रही। पिछले तीन दिन से शहर के लिए 30 एमएलडी से कम पानी मिल रहा है। ऐसे में निगम का तीसरे दिन पानी देने का शेड्यूल ध्वस्त हो गया है। मज्याठ, विकासनगर, लोअर खलीनी, कनलोग, लक्कड़ बाजार समेत कई इलाकों में शनिवार तीसरे दिन पानी नहीं आया है।
---
आज इन इलाकों में सप्लाई का दावा
नगर निगम ने रविवार को विकासनगर, मजीठा हाउस, मंत्री एरिया, वर्मा अपार्टमेंट, लोअर खलीनी, कनलोग, बैमलोई, चौड़ा मैदान, समरहिल, बालूगंज, नाभा, फागली, लक्कड़ बाजार आदि इलाकों में पानी की सप्लाई देने का दावा किया है।
विज्ञापन
---
चौथे दिन महज आधा घंटे आया पानी
समरहिल पार्षद शैली शर्मा का कहना है कि उनके वार्ड में चौथे दिन पानी तो आया लेकिन सिर्फ आधे घंटे के लिए। लोग पर्याप्त पानी न मिलने से परेशान हैं। पेयजल किल्लत होने बावजूद नगर निगम शहर में पानी की लीकेज ठीक नहीं करवा पा रहा है। कसुम्पटी, पंथाघाटी, न्यू शिमला, कृष्णानगर समेत कई इलाकों में लगातार लीकेज की शिकायतें आ रही हैं।
---
जल्द तीसरे दिन सप्लाई : कुसुम
नगर निगम की महापौर कुसुम सदरेट ने बताया कि परियोजनाओं से पंपिंग बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही शहर के हर इलाके में तीसरे दिन पानी की सप्लाई दी जाएगी।