फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   इलेक् शन की खबर

इलेक् शन की खबर

Sun, 10 Dec 2017 09:37 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 09:37 PM IST
विज्ञापन
इलेक्
शन की खबर
आठ केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में होगी मतगणना
विज्ञापन

मतगणना की होगी वेब-कास्टिंग, कक्ष में मोबाइल पर पाबंदी
सबसे पहले पोस्टल बैलेट पेपर की मतगणना, तैयारियों जोरों पर
दीपक मेहता
शिमला। 18 दिसंबर को जिला शिमला के आठ निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना कडे़ पहरे में होगी। जिले के आठ केंद्रों में रखी चुनाव मशीनों की मतगणना वेब कास्टिंग के जरिये होगी। इसके अलावा मतगणना के दिन किसी भी व्यक्ति को मतगणना कक्ष के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। 9 नवंबर को जिला शिमला के आठ विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना की तैयारियां चल रही हैं। मतगणना के दिन सबसे पहले पोस्टल बैलेट पेपर की गणना होगी उसके बाद ईवीएम के जरिये मतगणना होगी।
38 दिनों तक स्ट्रांग रूम में जवानों और सीसीटीवी कैमरे के कडे़े पहरे में रहने के बाद 18 दिसंबर को इन चुनावी मशीनों की मतगणना होगी। चुनाव आयोग की ओर से जिले के आठ निर्वाचन क्षेत्रों के 1029 पोलिंग बूथों पर हुए मतदान के लिए आठ स्ट्रांग रूम स्थापित किए गए हैं। इन स्ट्रांग रूम में 1032 बैलेट यूनिट, 1031 कंट्रोल यूनिट और 1053 वीवीपैट मशीनों कोे रखा गया है। बता दें कि विधानसभा क्षेत्र चौपाल के लिए पंचायत समिति हाल, ठियोग के लिए आईटीआई जैस, कसुम्पटी के लिए छोटा शिमला स्कूल, शिमला शहरी के लिए पोर्टमोर स्कूल, शिमला ग्रामीण के लिए संजौली कॉलेज, रोहडृ और जुब्बल-कोटखाई के लिए राजकीय कन्या विद्यालय रोहडू स्कूल के दो हाल, जबकि रामपुर विस क्षेत्र के लिए ब्वॉयज स्कूल में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। शिमला शहरी रिटर्निंग अधिकारी अजित भारद्वाज ने कहा मतगणना की तैयारियां चल रही है। मतगणना कक्ष में मतगणना अधिकारी, उम्मीदवार और एजेंट ही मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

---
- वेब कास्टिंग से देख सकेंगे परिणाम
मतगणना के दिन जनता अपने प्रत्याशियों के परिणाम का अपडेट समय-समय पर वेबकास्टिंग के जरिये देख सकते हैं।
---
- बिना पहचान पत्र के नही होगी एंट्री
मतगणना स्थल पर नियुक्ति संबंधी फार्म और फोटो रिटर्निंग अधिकारी से मतगणना के तीन दिन पहले प्राप्त करने होंगे। ताकि उम्मीदवारों और एजेंटाें के पहचान पत्र समय पर बनाए जा सके। बिना पहचान पत्र के कोई भी उम्मीदवार, एजेंट, अधिकारी और कर्मचारी मतगणना स्थल में प्रवेश नही कर पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
- स्ट्रांग रूम से बाहर आने वाली मशीनों पर होगी सीसीटीवी की नजर
चुनाव प्रक्रिया के दौरान स्ट्रांग रूम से बाहर आने वाली प्रत्येक ईवीएम, वीवीपैट और कंट्रोल यूनिट मशीन पर सीसीटीवी की नजर होगी। इसके अलावा कक्ष के बाहर प्लाटून जवानों का कड़ा पहरा होगा।

---
मतगणना स्थल पर वाहन वर्जित
मतगणना के दिन मतगणना स्थल के 100 मीटर की दूरी तक ही वाहन वर्जित होंगे। इसके अलावा गेट के अंदर कोई भी वाहन वर्जित नही हाेंगे।
- मतगणना के दिन अतिरिक्त होगी सुरक्षा
मतगणना के दिन हर मतगणना केंद्र पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती होगी। हालांकि स्ट्रांग रूम परिसर के पहले चक्र में जिला पुलिस के जवान, दूसरे चक्र में राज्य पुलिस के जवान, जबकि तीसरे चक्र में स्ट्रांग रूम दरवाजे के बाहर आईटीबीपी के प्लाटून जवान तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed