फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   नहीं लगा ग्यारहवीं के लापता छात्र का सुराग

नहीं लगा ग्यारहवीं के लापता छात्र का सुराग

Sun, 05 Nov 2017 11:06 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
नहीं लगा ग्यारहवीं के लापता छात्र का सुराग
शिमला। युग अपहरण और हत्या तथा उसके बाद ध्रुव हत्याकांड होने के बाद शहर से एक और छात्र लापता हो गया है। इसका तीन दिन बीत जाने पर भी शिमला पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है। लापता हुए फागली स्कूल के ग्यारहवीं कक्षा का छात्र एकाएक कहां चला गया, यह न तो घर वालों को समझ आ रहा है और न ही जांच कर रही पुलिस को। अभिभावक और पुलिस टीम उसे खोजने के लिए हर संभावित जगह पर पहुंच रहे हैं, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस ने पंकज के माता-पिता के कॉल डिटेल निकलवाने को मोबाइल प्रदाता कंपनियों को कहा है। अब पुलिस को यही उम्मीद है कि पंकज इन दोनों मोबाइल को इस्तेमाल कर आखिर किस-किस से बात करता था। यह मालूम होने पर पुलिस जांच किसी निष्कर्ष तक पहुंच सकती है। माता-पिता अपने इस लाडले के गायब होने के बाद से परेशान हैं। उन्होंने अपने नाते रिश्तेदारों और उसके दोस्तों से भी पूछताछ की है, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी है। पिता तेज राम ने बताया कि पंकज ने दो नवंबर को गायब होने के दिन उनसे दस रुपये मांग कर लिए थे। उसके पास इतना पैसा भी नहीं था कि वह अपने स्तर पर कहीं जा सके। माता-पिता को शक है कि उनके बेटे को किसी ने जबरन न उठा लिया हो। पिता तेज राम ने बताया कि पंकज के बारे में हर तरह की जानकारी उसने जांच कर रहे पुलिस अधिकारी को दी है, जिसमें उसके साथ हुए झगड़े और धमकियों की बात भी बताई है।
विज्ञापन

2016 में ही शिमला पढ़ने आया था पंकज
लापता हुआ फागली स्कूल का छात्र पंकज वर्ष 2016 में अपने पनोही गांव से दसवीं पास करने के बाद पढ़ने के लिए शिमला आया था। पहले उसे लालपानी स्कूल में दाखिला दिलाया गया। परीक्षा परिणाम ठीक न रहने के बाद अभिभावकों ने इसे फागली स्कूल में दाखिला दिलाया। पंकज यहां जिला कचहरी में सेवारत अपने पिता तेज राम के साथ अनाडेल में रहता है। दूसरा भाई पनोही में ही बारहवीं कक्षा में पढ़ता है।
विज्ञापन

सात दिन से स्कूल से गैर हाजिर था पंकज
गुमशुदगी की जांच कर रही बालूगंज थाना पुलिस ने जब मामला दर्ज किए जाने के बाद फागली स्कूल जा कर जानकारी जुटाई तो मालूम हुआ कि लापता पंकज 27 अक्तूबर से स्कूल नहीं गया था। हालांकि, रोज वह घर से स्कूल के लिए निकलता था। माता-पिता, सहपाठियों और स्कूल शिक्षकों से बात करने के बाद पुलिस ने आसपास के अनाडेल, कैथू, फागली, तारादेवी, जाखू और संजौली के जंगलों में उसकी तलाश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर रही हर पहलू पर जांच : एसपी
पुलिस अधीक्षक सौम्या सांबशिवन ने कहा कि संबंधित थाना की पुलिस लापता छात्र की तलाश कर रही है। परिवारवालों, स्कूल और पड़ोसियों से पूछताछ कर शहर के जंगलों में उसे खोजने का कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed