फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   61 Naib Tehsildars transferred in Himachal, know who is posted where

Himachal: हिमाचल में 61 नायब तहसीलदारों के तबादले, जानें किस अधिकारी को कहां तैनात किया

Tue, 13 Aug 2024 06:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 13 Aug 2024 06:15 PM IST
सार

सरकार ने तहसीलदारों के बाद अब 61 नायब तहसीलदारों के तबादले किए हैं। सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द नए स्थानों पर पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
 

विज्ञापन
61 Naib Tehsildars transferred in Himachal, know who is posted where
तबादले। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश सरकार ने तहसीलदारों के बाद अब 61 नायब तहसीलदारों के तबादले किए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व ओंकार चंद शर्मा की ओर से जारी तबादला आदेशों के तहत तहसील कार्यालय ऊना में तैनात मदन लाल को फतेहपुर, डीसी आफिस शिमला में तैनात तेंजिन डोलमा को कुमारसैन, सुशांत ठाकुर को डीसी आफिस शिमला, जितेंद्र शर्मा को जोल ऊना, इकवाल सिंह को मेहतपुर ऊना, किरण देवी को ज्वालामुखी लगाया गया है।

विज्ञापन


अरविंद कुमार को लगड़ू कांगड़ा, नीरज बाला को खुंडियां कांगड़ा, अयूब मुहम्मद को पुखरी चंबा, विजय सिंह को थुरल कांगड़ा, राजेश कुमार को नगरोटा कांगड़ा, देवेंद्र कुमार को होली चंबा, राकेश कुमार को मंदिर अधिकारी चामुंडा देवी, युद्धअभय सिंह को जुब्बल, राजन शर्मा को दुलैहड़ ऊना, राजकुमार को जसवां कोटला कांगड़ा, इंदिरा वर्मा को टिक्कर शिमला, प्रतीक ठाकुर को शालाघाट सोलन, कलम सिंह को कोटखाई, प्रेमचंद को कलबोग शिमला, मदनलाल को रोनहाट सिरमौर स्थानांतरित किया गया है।

विज्ञापन

इसी तरह बलवंत सिंह को जाहू हमीरपुर, कृष्ण लाल को पंजेहड़ा सोलन, प्रवेश कुमारी को हरोली ऊना, कांशी राम को आनी कुल्लू, टेकचंद को निहारी मंडी, महेश चंद को छतरी मंडी, संजीव कुमार को रिवालसर मंडी, इंद्र कुमार को माजरा सिरमौर, रविंद्र सिंह को दाड़लाघाट सोलन, ललित कुमार को कुनिहार सोलन, राजेंद्र सिंह को जुन्गा शिमला, भीषम सिंह को शिमला शहरी, अशोक कुमार को कसौली सोलन, खेमचंद को कंडाघाट सोलन, चांदराम को शिमला ग्रामीण, जगदीश शर्मा को सोलन, रितु शर्मा को जलोग शिमला विजय कुमार को जयसिंहपुर कांगड़ा, शुभ कुमार को ईसपुर ऊना, राजीव कुमार को आलमपुर कांगड़ा, रमन कुमार को हमीरपुर स्थानांतरित किया गया है।

सुरजीत सिंह को राजा का तालाब कांगड़ा, बलदेव राज को चंबा, गुरमुख सिंह को बैजनाथ कांगड़ा, रूपसिंह को धरवाला चंबा, रोेहित जाल्टा धीरा कांगड़ा, प्रकाश चंद को सुलह कांगड़ा, इंद्रपाल को भुंतर कुल्लू, धर्मेंद्र शर्मा को जारी कुल्लू, हेमराज शर्मा को कटौला मंडी, सुखदेव को मंदिर अधिकारी नैनादेवी जी, राजदीप को बिलासपुर, प्यारेलाल को भराड़ी बिलासपुर, कृष्ण चंद को डैहर मंडी, पुष्पेंद्र सिंह को घुमारवीं बिलासपुर, इंद्रदेव को चिड़गांव शिमला, मोहनलाल को शिलाई सिरमौर, स्वतंत्र कुमार को चुराह चंबा, गगन सिंह को नूरपुर कांगड़ा और दयानंद शर्मा को रोहड़ू शिमला स्थानांतरित किया गया है। सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द नए स्थानों पर पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

राजेश शर्मा को लगाया एसपी संचार एवं तकनीकी सेवाएं
हिमाचल सरकार ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे राजेश वर्मा को पुलिस अधीक्षक संचार एवं तकनीकी सेवाएं लगाया है। इसके साथ ही आईपीएस अधिकारी भागमल को पुलिस मुख्यालय रिपोर्ट करने को कहा गया है। उनके पोस्टिंग आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। मुख्य सचिव की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed