फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   60 women honored nari shakti samman shimla

अमर उजाला नारी शक्ति सम्मान समारोह शिमला: मेहनत, हौसले और कामयाबी की कहानी... 60 नारी शक्तियों का सम्मान

Tue, 15 Sep 2026 09:05 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 15 Sep 2026 09:05 AM IST
सार

शिमला में आयोजित अमर उजाला नारी शक्ति सम्मान समारोह में समाजसेवा, शिक्षा, खेल, उद्यमिता और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 60 महिलाओं को सम्मानित किया गया। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने उनके हौसले और उपलब्धियों की सराहना की।

विज्ञापन
60 women honored nari shakti samman shimla
शिमला में अमर उजाला द्वारा नारी शक्ति सम्मान समारोह में उप मुख्यमंत्री सम्मानित करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

संघर्षों से जूझकर सफलता की नई इबारत लिखने वाली और समाज में दूसरों के लिए मिसाल बनीं 60 महिलाओं को सोमवार को ‘अमर उजाला नारी शक्ति सम्मान समारोह’ में सम्मानित किया गया। शिमला के खलीनी में आयोजित समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नारी शक्ति को सम्मानित किया।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने नारी शक्ति की उपलब्धियों को सराहा और कहा कि दूसरे लोगों को भी इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। समाजसेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए पिंकी शर्मा, आशा तोमर, आरुषि गोयल, सहायक प्रोफेसर डॉ. पूजा यादव, स्कूल के लिए भूमि दान करने वाली बिमला शर्मा, जरूरतमंदों की मददगार सतिंद्र कौर, सबसे युवा पंचायत प्रधान रिचा, शिक्षाविद एवं एमडी एनजी विद्यामंदिर नीना गुप्ता, पुस्तक लेखिका निकिता गुप्ता, रियल एस्टेट में नाम कमाने वाली सिमरन चौहान और सारिका ठाकुर तथा फूल उत्पादन में नाम चमकाने वाली मीना कुमारी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


समाजसेवी दीपमाला नेगी, रेखा जम्वाल, अधिवक्ता श्याम दुलारी, गोसेवा-संरक्षण के लिए अंबिका, शिक्षाविद चंद्रिका मल्होत्रा, रेणु कौशल, मीता शर्मा, डॉ. मंजुला शर्मा, संतोष काल्टा, रुचिरा टांगरी, हॉलीलॉक इंटरनेशनल स्कूल धर्मशाला की प्रधानाचार्य विजया ठाकुर, पूनम ठाकुर, डॉ. अनिता नेगी, महिला एवं बालिका सशक्तिकरण के लिए सुमित्रा शर्मा, सीमा, मोनिका कपूर, व्यावसायी गरिमा चौहान, सीडब्ल्यूसी सदस्य निर्मला राजपूत और योगा इंस्ट्रक्टर सोनिया रैना को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्टिस्ट और इंटरप्रेन्योर गीतांजलि गोस्वामी तथा 18 वर्ष तक जंगली खाद्य और औषधीय पौधों के संरक्षण के लिए डॉ. तारादेवी सेन ठाकुर को भी सम्मान मिला। विशेष बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने वाली चेतना शर्मा, ईस्ट बॉर्न रिजॉर्ट की सह निदेशक कोमल कपूर, आयुर्वेद विभाग की डॉ. अनिता गौतम, रणनीतिक विकास विशेषज्ञ नीतू विज, मुन्ना मसाले की चेयरपर्सन तृप्ता, समाजसेवी एवं जिला परिषद सदस्य सुरेष्ठा नवी ठाकुर, समाजसेवी बिमला ठाकुर, आशा पठानिया, विजय लांबा, गीतिका सूद, सोनल अग्रवाल, युवा एवं बिजनेस लीडर श्रीया नेगी, इंदुबाला, सरोज शर्मा और पूनम लता को भी सम्मानित किया गया।

समारोह में साई हॉस्पिटल हमीरपुर, हिमालयन पब्लिक स्कूल चंबा, आस्था हॉस्पिटल मंडी, बीडीटीएस बरमाणा बिलासपुर, उषा सन्स ऑटो सिरमौर, संग्राह माइन्स एंड मिनरल सिरमौर, एंबिशन क्लास कुल्लू और एमसीएम डीएवी कांगड़ा ने सहयोग किया। कार्यक्रम में मुख्य सहयोगी तपन इंडस्ट्रीज सोलन और सह सहयोगी आईईसी विवि बद्दी, भूषण ज्वेलर्स सोलन, एनजी विद्या मंदिर शिमला, द ट्यूटर इंस्टीट्यूट शिमला रहे।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

समारोह के दौरान मन्नत शर्मा और लावन्या की पट्टी बांधे दी गई नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों का मनोरंजन किया। अक्षिता ने देशभक्ति गीत पर सुंदर प्रस्तुति दी। सिया की शिव स्तुति और तांडव की प्रस्तुति ने समां बांध दिया। दसवीं कक्षा की छात्रा आरुषि ने दमदार आवाज में नारी सशक्तिकरण पर कविता प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। इन प्रस्तुतियों की तैयारी प्रवीन झागटा ने करवाई।

प्रशासनिक दृढ़ता को सम्मान
प्रशासनिक दृढ़ता की मिसाल पेश करने वाली सिरमौर की आरटीओ सोना चंदेल को डिप्टी सीएम ने सम्मानित किया। आरटीओ ने ओवरलोडिंग, अवैध नंबर प्लेट, फिटनेस और परमिट नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है। सोना चंदेल ने कहा कि समाज में निजी और सरकारी क्षेत्रों में महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करना आवश्यक है।

सबके लिए मिसाल बनीं डॉ. मुस्कान
राजधानी के आरकेएमवी में संगीत की सहायक प्रोफेसर डॉ. मुस्कान सौ फीसदी दृष्टिबाधित होने के बावजूद सबके लिए मिसाल बनी हैं। समारोह में सम्मान पाने वाली मुस्कान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी अपनी आवाज का जादू बिखेर चुकी हैं। उन्हें उड़ान आइडल और गोल्डन वॉयस टाइटल से नवाजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि यदि हौसले बुलंद हों तो किसी भी प्रकार की दिव्यांगता या चुनौती को लक्ष्य के बीच बाधा बनने से रोका जा सकता है।

फुटबॉलर तनुजा के हौसले को सलाम
सिरमौर की इंटरनेशनल ब्लाइंड फुटबॉलर तनुजा ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है। हिमाचल का नाम रोशन करने वाली तनुजा ने सम्मान पाने के बाद उपमुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। कोई भी बाधा लक्ष्य हासिल करने से नहीं रोक सकती। जीवन में आगे बढ़ने के लिए मेहनत जारी रखनी चाहिए।

हौसलों से पहाड़ नाप रहीं निकिता
चायल-जनेड़घाट की रहने वाली पर्वतारोही निकिता ठाकुर 50 से अधिक पर्वतारोहण अभियानों का नेतृत्व कर चुकी हैं। 18 से अधिक चोटियों पर सफल पर्वतारोहण के लिए सम्मानित निकिता ने कहा कि उन्हें पर्वतारोहण पसंद है। अब वह अन्य युवाओं को पर्वतारोहण के सपने को साकार करने में मदद कर रही हैं। उनका लक्ष्य अब माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करना है।

छह बार नेशनल खेल चुकीं अपर्णा
शिमला जिले की होनहार खिलाड़ी अपर्णा चंदेल को भी सम्मानित किया गया। अपर्णा ने शूटिंग में छह बार नेशनल खेला है। इसके साथ ही उन्होंने इंटर कॉलेज में राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीता और ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में लगातार तीन बार भाग लिया है। अपर्णा ने कहा कि महिलाओं को सभी प्रकार के खेलों में भाग लेना चाहिए और निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।

हजारों महिलाओं की मददगार निर्मल चंदेल
एकल नारी शक्ति संगठन की प्रदेश अध्यक्ष निर्मल चंदेल को समाज सेवा में अग्रणी रहने और एकल महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। निर्मल चंदेल के साथ इस समय प्रदेश की 21,800 एकल महिलाएं जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त होना चाहिए और अपने लिए आत्मविश्वास के साथ खड़ा होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed