फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   60 players showcased their talent in the Under-13 chess competition.

Shimla News: अंडर-13 शतरंज स्पर्धा में 60 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Tue, 21 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
60 players showcased their talent in the Under-13 chess competition.
ठियोग में मनाया अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस पर मंगलवार को ठियोग में एसपी लोहिया फाउंडेशन और राज्य शतरंज एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में अंडर-13 शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में सात स्कूलों के 60 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शतरंज बौद्धिक क्षमता, एकाग्रता और रणनीतिक सोच विकसित करने वाला खेल है। प्रदेश सरकार शिक्षा के साथ खेलों को भी बढ़ावा दे रही है। इसके तहत ठाकुर रामलाल खेल छात्रावास, जुब्बल में शतरंज प्रशिक्षण के लिए 10 सीटें निर्धारित की हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में मतियाना खेल छात्रावास में भी शतरंज प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम में ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि शतरंज केवल खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, तार्किक सोच और निर्णय क्षमता विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से आगे बढ़ने के अधिक अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसपी लोहिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव संजीव ठाकुर, उपमंडलाधिकारी ठियोग डॉ. मेजर शशांक गुप्ता, अपर महाधिवक्ता महेंद्र, अधिवक्ता राजेंद्र कश्यप, अधिवक्ता बालकृष्ण बाली, राजेंद्र कंवर और कृषि एवं ग्रामीण बैंक के निदेशक देविंदर नेगी सहित कई गणमान्य व्यक्ति एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article