फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal pradesh congress dissolved 34 block congress committees

कांग्रेस ने भंग की 34 ब्लॉक कमेटियां

Sat, 21 Jun 2014 07:59 PM IST
Updated Sat, 21 Jun 2014 07:59 PM IST
विज्ञापन
Himachal pradesh congress dissolved 34 block congress committees
प्रदेश कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में हार की समीक्षा के बाद 6 मंत्रियों और 13 विधायकों के क्षेत्रों की ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां भंग कर दी हैं। राज्य कमेटी ने हार पर समीक्षा के बाद अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई की है। कुल 34 ब्लॉक कमेटियां भंग की हैं।
विज्ञापन


इनमें छह मंत्रियों जीएस बाली के क्षेत्र की नगरोटा बगवां, सुजान सिंह पठानिया की फतेहपुर, सुधीर शर्मा की धर्मशाला, अनिल शर्मा की मंडी सदर, धनीराम शांडिल की सोलन और प्रकाश चौधरी की बल्ह कमेटी शामिल है। विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी बुटेल की पालमपुर सहित विधायक आशा कुमारी की डलहौजी
विज्ञापन


राकेश कालिया की गगरेट, राजेश धर्माणी की घुमारवीं, किशोरी लाल की बैजनाथ, जगजीवन पाल की सुलाह, अजय महाजन की नूरपुर, रामकुमार की दून, बंबर ठाकुर की बिलासपुर, ज्वालामुखी से संजय रतन और यादविंद्र गोमा की जयसिंहपुर ब्लॉक कमेटियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच हजार से अधिक मतों से हार वाली कमेटियों पर कार्रवाई

Himachal pradesh congress dissolved 34 block congress committees

कार्रवाई उन ब्लॉकों में की गई है, जिनमें कांग्रेस की पांच हजार से अधिक मतों से हार हुई है। प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने यह जानकारी राजीव भवन शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान दी। कांग्रेस से संबद्ध निर्दलीय विधायक पवन काजल की कांगड़ा और किरणेश जंग की पांवटा साहिब कमेटी भी भंग की है।

अध्यक्षों-उपाध्यक्षों में कुलदीप पठानिया की भटियात, मेजर विजय सिंह मनकोटिया की शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भंग की गई है।
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के क्षेत्र की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हमीरपुर।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती के क्षेत्र की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऊना के अलावा भोरंज, नाहन, धर्मपुर, देहरा, नालागढ़, चंबा, अर्की, इंदौरा, सरकाघाट, जसवां परागपुर और झंडूता की कमेटियां भंग की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed