{"_id":"588838284f1c1b5c02cf58e9","slug":"6-himachali-boxer-selected-for-india-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडल जीते, अब इंडिया कैंप के लिए चुने गए हिमाचल के 6 बॉक्सर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडल जीते, अब इंडिया कैंप के लिए चुने गए हिमाचल के 6 बॉक्सर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 25 Jan 2017 11:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में हुई पहली यूथ नेशनल जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में प्रदेश के बॉक्सरों ने अलग-अलग भार वर्ग में चार मेडल जीते हैं। टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन पर प्रदेश के छह मुक्केबाजों का चयन इंडिया कैंप के लिए हुआ है।
विज्ञापन
इंडिया कैंप के लिए रूपा रानी, माया, सुरेश और साहिल के अलावा चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करने वाले आशीष और निकित चुने गए हैं। दिल्ली के इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम में 16 से 22 जनवरी तक हुई पहली यूथ नेशनल जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जनजातीय जिला किन्नौर की बॉक्सर रूपा रानी ने 69 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर, किन्नौर की ही बॉक्सर माया ने 51 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
लड़कों में शिमला के साहिल शाह ने 49 किलोग्राम भार वर्ग और नारकंडा निवासी और खेल छात्रावास बिलासपुर के बॉक्सर सुरेश कुमार ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता है। प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश भंडारी, महासचिव सुरेंद्र शांडिल और उपाध्यक्ष विजय ठाकुर ने बताया कि इस चैंपियनशिप में शामिल जूनियर वर्ग के प्रदेश के खिलाड़ियों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
उन्होंने मेडल विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके इंडिया कैंप के लिए चयन किए जाने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने भविष्य में खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन करने को शुभकामनाएं दी हैं।