फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   5th South Asian Women's Handball Tournament in Lucknow

भारतीय महिला हैंडबाल टीम ने किया जीत के साथ आगाज

Mon, 02 Apr 2018 11:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर Updated Mon, 02 Apr 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
5th South Asian Women's Handball Tournament in Lucknow

लखनऊ में शुरू हुई पांचवीं दक्षिण एशियाई महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ धूमधाम से हुआ। पहले मैच में नेपाल टीम को 20-6 से करारी मात दी। 

विज्ञापन


शुभारंभ अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में मुख्य सचिव राजीव गर्ग ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।  हिमाचल प्रदेश हैंडबाल संघ के मीडिया इंचार्ज कर्ण चंदेल ने बताया कि भारतीय महिला हैंडबाल टीम में तीन हिमाचली खिलाड़ी भी उम्दा प्रदर्शन कर रही हैं।
विज्ञापन


पहले दिन भारतीय महिला टीम का पहला मैच नेपाल के साथ हुआ। इसमें भारत ने नेपाल को 20-6 से पराजित किया। मैच में टीम की अन्य सदस्यों के अलावा हिमाचली हैंडबाल स्टार निधि शर्मा, शैलजा शर्मा और गोलकीपर दीक्षा ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निधि शर्मा ने तीन तो शैलजा ने दो गोल किए। वहीं गोलकीपर दीक्षा ठाकुर ने बेहतरीन गोलकीपिंग का प्रदर्शन करते हुए बहुत से गोल रोक भारतीय टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। 

भारतीय टीम की जीत पर प्रदेश हैंडबाल संघ के अध्यक्ष भरत साहनी, उपाध्यक्ष अशोक कुमार, डॉ. लाल चंद शर्मा, प्रवेश मोंटी, सोहन लाल, दीपक सैनी, अजय चौधरी ने भारतीय महिला हैंडबाल टीम खासतौर पर हिमाचली खिलाड़ियों और उनके कोच अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी सचिन चौधरी को बधाई व अगले मैच के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed