{"_id":"572ecb6e4f1c1bfc765cd6a4","slug":"5th-all-india-roller-skating-championship-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्केटिंग चैंपियनशिप में हिमाचल की भाव्या और यासमिन प्रथम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्केटिंग चैंपियनशिप में हिमाचल की भाव्या और यासमिन प्रथम
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 08 May 2016 10:45 AM IST
विज्ञापन
रिज मैदान पर आयोजित रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में भाग लेते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिज मैदान पर आयोजित पांचवीं आल इंडिया रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के पहले दिन हुए मुकाबलों में गर्ल्स अंडर-6 क्वैड में हरियाणा की तमन्ना, अंडर-8 में यूपी की मन्नत, अंडर-10 में महाराष्ट्र की भूमि शर्मा, अंडर-12 में गजल हरियाणा, अंडर-14 में यूपी की संध्या, अंडर-16 में महाराष्ट्र की विधि महेश्वरी ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन
लड़कियों के अंडर-16 क्वैड में हिमाचल प्रदेश की गुरदीप ने पहला, अंडर-8 में हिमाचल की भाव्य कौशिक, अंडर 10 में हिमाचल की यासमिन ने पहला स्थान पाया। अंडर-12 में आदिति, अंडर-14 में जन्नत बराड़, अंडर16 में नाव्या जोहल और 16 साल से अधिक आयु वर्ग कुशकीरात ने बाजी मारी।
विज्ञापन
लड़कों के वर्ग में केनसी लाल, अडर-6 में अभिनव दिल्ली, अंडर-8 ऋषित महाराष्ट्र, अंडर-10 में हरियाणा के भारत, अंडर 10 अडजेस्टेबल में जयंत चौधरी राजस्थान, अंडर-12 क्वैड में राहुल हरियाणा, एडजेस्टेबल में प्रणव पंजाब, अंडर-14 क्वैड में पंकज कौशिक दिल्ली ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता आयोजन समिति के पदाधिकारी पंकज प्रभाकर ने बताया कि शेष मुकाबले रविवार को भी जारी रहेंगे। चैंपियनशिप में उत्तरी भारत के दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, सहित अन्य राज्यों के स्केटर हिस्सा ले रहे हैं।