फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   57 percent attendance on first day school reopen in himachal pradesh

स्कूलों में लौटी रौनक: पहले दिन नर्सरी से आठवीं कक्षा में आए 57 फीसदी विद्यार्थी

Thu, 17 Feb 2022 08:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 17 Feb 2022 08:35 PM IST
सार

प्रारंभिक शिक्षा निदेशक डॉ. पंकज ललित ने बताया कि शीतकालीन स्कूलों में वीरवार से पहली से आठवीं कक्षा में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हुआ।

विज्ञापन
57 percent attendance on first day school reopen in himachal pradesh
स्कूलों में पहुंचे विद्यार्थी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में वीरवार से विद्यार्थियों के आने पर रौनक लौट आई। पहले दिन सरकारी स्कूलों में नर्सरी से आठवीं कक्षा में 57 फीसदी विद्यार्थी स्कूलों में आए। नौवीं से बारहवीं कक्षा में 60 फीसदी विद्यार्थियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बनाए एसओपी के तहत सभी स्कूलों में कक्षाएं लगाई गईं। स्कूलों में वीरवार को प्रार्थना सभा और खेलकूद गतिविधियां नहीं हुईं। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि पहले दिन स्कूलों में संतोषजनक हाजिरी पाई गई। आने वाले दिनों में स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या में और बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन


सभी स्कूलों में एसओपी का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। विभागीय अधिकारियों को औचक निरीक्षण के निर्देश भी दिए हैं। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि स्कूल परिसर की दिन में एक बार और शौचालयों की दो बार सैनिटाइजेशन होगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक डॉ. पंकज ललित ने बताया कि शीतकालीन स्कूलों में वीरवार से पहली से आठवीं कक्षा में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हुआ। स्कूल प्रभारियों को निशुल्क किताबें समय से आवंटित करने को कहा है। दाखिला प्रक्रिया भी इस दौरान जारी रहेगी।
विज्ञापन


किन्नौर-शिमला के स्कूलों में कम रही हाजिरी
पहली से आठवीं कक्षा तक किन्नौर और शिमला जिले के स्कूलों में विद्यार्थियों की हाजिरी अपेक्षाकृत कम रही। किन्नौर में पहली से पांचवीं कक्षा 25 फीसदी, शिमला में 33 फीसदी और छठी से आठवीं तक किन्नौर में 25 और शिमला में 17 फीसदी विद्यार्थी आए। पहली से पांचवीं कक्षा तक बिलासपुर में 76, चंबा में 66, हमीरपुर में 71, कांगड़ा में 52, कुल्लू में 76, लाहौल स्पीति में 54, मंडी में 85, सिरमौर में 26, सोलन में 54 और ऊना जिला में 65 फीसदी हाजिरी रही। छठी से आठवीं तक बिलासपुर में 89, चंबा में 56, हमीरपुर में 78, कांगड़ा में 49, कुल्लू में 72, लाहौल स्पीति में 89, मंडी में 83, सिरमौर में 46, सोलन में 58 और ऊना में 65 फीसदी विद्यार्थी कक्षाएं लगाने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा                    विद्यार्थी हाजिरी (फीसदी)
पहली                    56.57
दूसरी                    51.26
तीसरी                    56.07
चौथी                    57.18
पांचवीं                 60.15
छठी                     55.53
सातवीं                 57.24
आठवीं                58.23
नौवीं                    62
दसवीं                  61
ग्यारहवीं               59
बारहवीं                61

सिर्फ बिलासपुर में आए नर्सरी-केजी में बच्चे
नर्सरी और केजी कक्षा में पढ़ने वाले 426 बच्चे वीरवार को पहली बार स्कूलों में आए। जिला बिलासपुर के स्कूलों में ही छोटे बच्चों ने कक्षाओं में हाजिरी दर्ज करवाई। अन्य जिलों में कोई भी बच्चा प्री प्राइमरी कक्षा में नहीं आया।


पहले दिन कोरोना संक्रमण का नहीं आया कोई मामला
प्रदेश में वीरवार को स्कूल खुलने पर कोरोना संक्रमण का कोई भी मामला सामने नहीं आया। तीन से 15 फरवरी तक प्रदेश में 53 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित हुए हैं। इनमें से 45 अभी एक्टिव मामले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed