फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   551 lakh years old fossil found in ranjana of sirmour himachal pradesh

यहां मिला 551 लाख साल पुराना जीवाश्म, वैज्ञानिकों की टीम ने ऐसे किया खुलासा

Fri, 29 Nov 2019 11:05 AM IST
Krishan Singh योगेंद्र अग्रवाल, अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर)
योगेंद्र अग्रवाल, अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 29 Nov 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
551 lakh years old fossil found in ranjana of sirmour himachal pradesh
सिरमौर में मिला जीवाश्म - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के सिरमौर जिले के रजाणा गांव में 551 वर्ष पुराना जीवाश्म मिला है। अंतरराष्ट्रीय भू-गर्भ कांग्रेस (आईजीसी) के तत्वावधान में शोध करने पहुंचे पंजाब विश्वविद्यालय के भू-गर्भ वैज्ञानिकों की टीम ने यह खुलासा किया है।

विज्ञापन


आईसीपीएमएफ इंडक्शन कपल प्लाजमा इसेक्टो मीटर नामक मशीन से वैज्ञानिकों को इसकी उम्र का पता चला है। अब लाखों साल पुराना यह जीवाश्म जांच के लिए केंद्रीय खनन मंत्रालय की प्रयोगशाला में भेजा जाएगा।
विज्ञापन


पंजाब विवि चंडीगढ़ के भू-वैज्ञानिक बीपी सिंह के नेतृत्व में भू-विज्ञान की चार छात्राओं की टीम इन दिनों रेणुका क्षेत्र के कुछ गांवों का भ्रमण कर दुर्लभ पत्थरों व जीवाश्म की खोज कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जो लाखों वर्ष पूर्व समुद्र में पाए जाते थे ये दुर्लभ पत्थर

551 lakh years old fossil found in ranjana of sirmour himachal pradesh
नमूने एकत्र करती भूवैज्ञानिकों की टीम - फोटो : अमर उजाला

उन्हें रजाणा गांव से 551 लाख वर्ष पुराना संसालीथिस नामक एक जीवाश्म मिला। इसके अतिरिक्त खुड द्राविल गांव से 512 लाख वर्ष पूर्व पुराने ट्रलोबाई कीडे़ को भी इस टीम ने खोज निकाला। भू-वैज्ञानिक डा. बीपी सिंह ने बताया कि रेणुका क्षेत्र के खुड व रजाणा गांव में वे दुर्लभ पत्थर हैं जो लाखों वर्ष पूर्व समुद्र में पाए जाते थे।

जिन पर जीवाश्म (कीड़े) के निशान आज भी हैं। इन्हें अन्य पांच प्रजातियों के पत्थर भी मिले हैं, जिनमें सैल, शिल्ट स्टोन, सैंड स्टोन, लाइम स्टोन व डोनामाइट शामिल हैं। पूरे भारत में सबसे अधिक पुराने व दुर्लभ पत्थर इसी क्षेत्र में दिखाई दिए हैं। टीम में बीपी सिंह के अतिरिक्त एमएससी की छात्रा निवेदिता डडवाल, मेघना, स्नेहा, संगीता शामिल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed