फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   53 thousand transfers in jairam government question hour himachal budget session 2020

जयराम सरकार में हुए 53 हजार 680 कर्मचारियों के तबादले

Wed, 26 Feb 2020 05:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 26 Feb 2020 05:43 PM IST
विज्ञापन
53 thousand transfers in jairam government question hour himachal budget session 2020
तबादले - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा ने विधानसभा में कर्मचारियों के तबादला उत्पीड़न पर सरकार को घेरते हुए पूछा कि अब तक सरकार ने किस-किस विभाग में कितने तबादले किए हैं। इसी प्रश्न में उन्होंने यह भी जानना चाहा कि कितने तबादले टीटीए के साथ कितने तबादले बिना टीटीए के किए गए हैं।

विज्ञापन


प्रश्न संख्या नंबर 1183 के तहत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसका जवाब देते हुए कहा कि 31 जुलाई 2019 तक विभिन्न विभागों में हुए तबादलों का आंकड़ा सरकार के पास मौजूद है। इस आंकड़े के अनुसार 53 हजार 680 तबादले किए गए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह भी माना कि पिछली सरकार की तुलना में इस अवधि के दौरान ज्यादा तबादले हुए हैं।
विज्ञापन


राजेंद्र राणा ने इसी प्रश्न में यह भी जानना चाहा कि कितने तबादले एडमिनिस्ट्रेटिव ग्राउंड पर हुए हैं। इस प्रश्न को लेकर विधानसभा में खूब हंगामा बरपा, जिसे लेकर विपक्ष ने बदला-बदली नहीं चलेगी को लेकर वॉकआउट भी किया। विधानसभा सत्र के बाद राजेंद्र राणा ने कहा कि बीजेपी के सत्ताकाल के तबादलों का सरकार के पास 31 जुलाई 2019 तक का ही आंकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब करीब सवा दो साल का सत्ता काल का समय जोड़ दिया जाए तो इस हिसाब से सरकार अब तक के रहे कुल सत्ताकाल की अवधि में करीब 1 लाख से ज्यादा तबादले कर चुकी है। जोकि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। राणा ने कर्मचारियों की जोरदार वकालत करते हुए कहा कि तबादलों के खौफ में कर्मचारी अपना काम अपनी योग्यता के अनुसार नहीं कर पा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed