फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   रिज पर हादसा, टैंकर की टक्कर से स्कूली छात्रा की टांग फ्रैक्चर

रिज पर हादसा, टैंकर की टक्कर से स्कूली छात्रा की टांग फ्रैक्चर

Mon, 19 Nov 2018 10:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 19 Nov 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
रिज पर हादसा, टैंकर की टक्कर से स्कूली छात्रा की टांग फ्रैक्चर

नगर निगम के पानी के टैंकर से रविवार को एक और हादसा हो गया। सहेलियों के साथ रिज पर घूम रही स्कूली छात्रा को टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की दायीं टांग में फ्रैक्चर हो गया है। इसे आईजीएमसी में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि 13 साल की यह छात्रा पोर्टमोर स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती है।

विज्ञापन


रविवार दोपहर के समय वह सहेलियाें के साथ रिज पर घूम रही थी। छात्रा के पिता बीएसएनएल में तैनात हैं। पिता रामलाल ने बताया कि एचपीएमसी के पास अचानक टैंकर ने बच्ची को टक्कर मार दी। घायल बेटी को टैंकर चालक ही आईजीएमसी अस्पताल लेकर गया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन


फिलहाल, अस्पताल में छात्रा को उपचार दिया गया है। इसकी टांग में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही देर शाम उप महापौर राकेश शर्मा भी छात्रा का हाल जानने मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। डिप्टी मेयर ने कहा कि हादसा किन कारणों से हुआ, इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैंकर से जा चुकी है बुजुर्ग की जान
इसी साल मई में भी टैंकर की टक्कर से एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई थी। मालरोड पर टैंकर ने महिला को टक्कर मारी थी। शहर के सील्ड रोड पर सबसे ज्यादा नगर निगम की गाड़ियां और टैंकर ही चलते हैं। कई बार ये तेज रफ्तार में चलते हैं, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अब इनसे हादसे भी होने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed