{"_id":"5b81913e42c7924667531186","slug":"51535217982-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की बंदरबांट, कहीं रोज तो कई इलाकों में चौथे दिन सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की बंदरबांट, कहीं रोज तो कई इलाकों में चौथे दिन सप्लाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 26 Aug 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में पानी की बंदरबांट ने जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सेंट्रल और संजौली जोन समेत कई इलाके ऐसे हैं जहां रोज सप्लाई दी जा रही है वहीं बाकी इलाकों के लोगों को चौथे दिन पानी मिल रहा है।
विज्ञापन
पेयजल परियोजनाओं से पर्याप्त सप्लाई मिलने के बावजूद नगर निगम सभी इलाकों में एक समान पानी की सप्लाई नहीं दे पा रहा है। संजौली, ढली और सेंट्रल जोन के कई इलाकों में नियमित सप्लाई दी जा रही है।
विज्ञापन
छोटा शिमला जोन के अधीन आने वाले निगम विहार, ऐराहोम, कनलोग, खलीनी, छोटा शिमला बाजार, बालूगंज, घोड़ाचौकी, चक्कर इलाके में चौथे दिन पानी मिल रहा है। लोगों का कहना है कि निगम कम से कम तीसरे दिन यानि एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई सुनिश्चित करे।
विज्ञापन
शनिवार को सभी परियोजनाओं से शहर के लिए 41.25 एमएलडी पंपिंग की सूचना है। कोटी बरांडी परियोजना से फिर पानी की सप्लाई बंद हो गई है। यहां से शहर को करीब तीन एमएलडी रोज पानी मिलता है।
कई बार पंपिंग प्रभावित होने से सप्लाई का शेड्यूल बिगड़ जाता है। लेकिन प्रयास यही है कि सभी को नियमित पानी दिया जाए। ज्यादातर इलाकों में तय शेड्यूल के अनुसार ही पानी दे रहे हैं।-कुसुम सदरेट, नगर निगम महापौर