फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सावन

सावन माह के लिए छोटी काशी तैयार

Sun, 08 Jul 2018 12:51 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
सावन

सावन माह के लिए छोटी काशी मंडी तैयार है। मंदिर सजने लगे हैं। विशेष पूजा-अर्चना की तैयारी चल रही है। 16 जुलाई से 15 अगस्त तक मंदिरों में अटूट लंगर और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। बाबा भूतनाथ मंदिर के अलावा एकादश रुद्र मंदिर कमेटी मंडी में 39वां श्रावण मास महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसमें शिव भगवान की आराधना के साथ अखंड ज्योति जाप और धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। एकादश रुद्र मंदिर के पुजारी स्वामी सतसुंदरम ने बताया कि एक माह तक चलने वाले इस श्रावण महोत्सव में 16 जुलाई को अखंड ज्योति प्रज्वलित करने के साथ ओम नम: शिवाय का अखंड जाप प्रत्येक सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएगा। प्रत्येक दिन दोपहर को लंगर का भी आयोजन रहेगा। विभिन्न धार्मिक संस्थाओं की ओर से मंदिर में भजन-कीर्तन भी किया जाएगा। इसमें आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के लोग प्रत्येक सोमवार को सायं 6 से 7 बजे तक भजन-कीर्तन करेंगे। 8 से 11 अगस्त तक सत्य साई सेवा समिति मंडी की ओर से मंदिर में भजन-कीर्तन किया जाएगा। स्वामी सतसुंदरम ने कहा कि महोत्सव में प्रत्येक मंगलवार को सुंदरकांड पाठ होगा। 20 जुलाई से 10 अगस्त तक संगीत सदन मंडी की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। 27 जुलाई को श्री सत्य नारायण कथा के उपरांत ब्यास आरती की जाएगी। 15 अगस्त को सुबह के समय रुद्राभिषेक और चंडी पाठ, हवन और पूर्णाहुति डाली जाएगी। भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। स्वामी सतसुंदरम ने सभी धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं तथा आम जनता से आग्रह किया है कि इस धार्मिक आयोजन में बढ़ चढ़ कर भाग लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed