फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ‘दिल ले गई कुड़ी गुजरात दी’ गीत पर झूमे

‘दिल ले गई कुड़ी गुजरात दी’ गीत पर झूमे

Fri, 10 Nov 2017 10:58 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
‘दिल ले गई कुड़ी गुजरात दी’ गीत पर झूमे
शिमला। गेयटी थियेटर में शुक्रवार को यूरोकिड्स प्री स्कूल न्यू शिमला के वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रशासनिक सुधार आयोग की आईएएस पूर्णिमा चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह में स्कूल के नन्हे छात्रों ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के शुभारंभ में परिणीता, अराध्या, रिशव और शिवा ने गुरु वंदना की प्रस्तुति देकर खूूब वाहवाही लूटी। लव यू जिंदगी, इट्स ए समौल वर्ल्ड, कदम-कदम बढ़ाए जा और डाइनामिक गीतों पर दमदार प्रस्तुति देकर अभिभावकों का मनोरंजन किया। इस दौरान मदर्स और फादर्स डे पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मदर्स डे प्रतियोगिता में विजय लक्ष्मी ठाकुर ने पहला, अंजना ठाकुर ने दूसरा और अव्बू अरोड़ा ने तीसरा स्थान हासिल किया। फादर्स डे में विरेंद्र आजटा ने पहला, मदन सिंह नेगी ने दूसरा और अतुल टांगरी ने तीसरा स्थान हासिल किया। यूरोकिड्स की मदर्स ने दिल ले गई कूड़ी गुजरात गीत पर शानदार नृत्य पेश किया। मुख्यातिथि ने स्कूल के सभी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और बेहतर प्रदर्शन पर बधाई दी। कार्यक्रम में अक्षय टांगरी, काविश अरोड़ा, शनाया, राजवीर, ऐश्वर्या, रियान, आनवीं, इनारा, शिवा, शरणया, आहान, इवान, शरयंश, लाइरिया, आरोही, अनंदिता, वान्या, रिदीमन, भव्य, आरवीं, सूदिक्षा, सोनम, उपलक्ष, प्राखर, आर्यावीर, भोपाली, युवराज, अयान और जपमन ने भाग लिया। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्या रविन, अध्यापक और छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed