फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   सबसे बड़े अस्पताल में नहीं मिल रही दवाइयां, मुश्किल में मरीज

सबसे बड़े अस्पताल में नहीं मिल रही दवाइयां, मुश्किल में मरीज

Wed, 05 Jul 2017 10:43 PM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
सबसे बड़े अस्पताल में नहीं मिल रही दवाइयां, मुश्किल में मरीज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। प्रदेश के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान आईजीएमसी में सरकारी सिविल सप्लाई की दुकानों में जीवन रक्षक दवाएं नहीं मिल रही हैं। खाद्य आपूर्ति सरकारी दुकानों में करीब दो हजार दवाएं बाजार से सस्ते दामों पर बेचता है। जीएसटी लागू होने के बाद प्रत्येक दवा पर अलग अलग टैक्स निर्धारित किया गया है। इसका सॉफ्टवेयर अब तक खाद्य आपूर्ति तैयार नहीं करवा पाया है लिहाजा सरकारी दुकानों में दवाएं नहीं बिक रही। अब जब सॉफ्टवेयर तैयार होगा उसी के बाद मरीजों को दवा मिल पाएगी तब तक खाद्य आपूर्ति ने दवा न बेचने का फैसला लिया है इसका सीधा असर मरीजों की जेब पर पड़ रहा है उन्हें महंगे दामों पर बाजार से दवाएं खरीदनी पड़ रही है। सॉफ्टवेयर अपडेट होने के बाद ही खाद्य आपूर्ति सस्ती दवाएं बेच पाऐगा। अब सॉफ्टवेयर कब तक अपडेट होगा इसका सटीक जवाब फिलहाल खाद्य आपूर्ति के पास भी नहीं है।
---
सिविल सप्लाई के पास करीब दो हजार दवाएं हैं। जीएसटी लागू होने के बाद अब अलग अलग दवाओं का अलग टैक्स होगा। किस दवा में कितना टैक्स कटेगा। इसकी जानकारी ली जा रही है। इसके बाद साफ्टवेयर को अपडेट किया जाएगा तभी दवाएं बेच पाऐंगे।
विज्ञापन

कार्यकारी निदेशक एचपी स्टेट सिविल सप्लाई कार्पोरेशन
सुमित खिमटा
---
सॉफ्टवेयर अपडेट होने तक होगी मुश्किल
सॉफ्टवेयर अपडेट होने तक मरीजों को परेशान होना पड़ेगा। दूसरा कारण यह भी है कि संचालकों को नहीं पता कि किन दवाइयों पर कितना जीएसटी लगा है।
---
10 तारीख को आए दवा लेने
शिमला। कुछ दुकानों में यह अफवाह फैलाई जा रही है कि 10 तारीख को दवा लेने आएं। तब तक दवाएं उपलब्ध हो जाएंगी। विभाग की लेटलतीफी इन मरीजों पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed