एलाइनमेंट मंजूरी को भेजे 51 एनएच के मामले, 7 अन्य का सर्वे शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के 51 नए एनएच की एलाइनमेंट मंजूरी के मामले केंद्र सरकार को भेजे गए हैं। केंद्र सरकार से एलाइनमेंट मंजूरी के बाद राज्य सरकार इनकी विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करेगी। राज्य के 7 अन्य नए नेशनल हाईवे का सर्वे प्रदेश सरकार ने आरंभ कर दिया है।
इन एनएच के एलाइनमेंट के मामले भी केंद्र सरकार की मंजूरी को भेजने की तैयारी की जा रही है। पहाड़ों में एनएच की एलाइनमेंट मंजूरी के बाद ही डीपीआर तैयार की जाती हैं। वहीं, सात नेशनल हाईवे के सर्वे शुरू कर दिया गया है।
इसके साथ ही प्रभावित लोगों से परामर्श लिया जा रहा है। इसके अलावा किन एनएच को बनाने के साथ बाईपास बनाने की जरूरत रहेगी। इसे लेकर भी सर्वे किया जा रहा है।
नए प्रमुख नेशनल हाईवे
चीफ इंजीनियर नेशनल हाईवे भुवन शर्मा ने कहा कि राज्य के 58 नए नेशनल हाईवे पर काम चला हुआ है। 51 नेशनल हाईवे में एलाइनमेंट के मामले केंद्र सरकार की मंजूरी को भेजे हैं। सात नए एचएच के सर्वे का काम किया जा रहा है।
एनएच 154 सिहुंता- चौवारी- जोत-चंबा-कोट-तीसा- किल्लाड़ 271 किलोमीटर, नदौन-टीरा सुजानपुर- संधोल- कंडापत्तन, जगिंद्रनगर 127.3 किलोमीटर, शिमला-ढली- ततापानी-चुराग-रोहांडा-सुंदरनगर180 किलोमीटर, शिमला-तारादेवी-कुनिहार- रामसहर- नालागढ़- धरोवाला-गनौली
102 किलोमीटर, सलेच- चांडोल-हब्बन-राजगढ़-बडू़साहिब-बागथन- बनेठी 127 किलोमीटर, सनौरा- राजगढ़ नोहराधर- हरीपुरधार- रोनाहट-जामली 114 किलोमीटर, छैला- सैंज- ओचघाट-सराहन 108 किलोमीटर, टंडी- संसारी नाला 172 किलोमीटर प्रमुख हैं।