{"_id":"5f52342d8ebc3e546e5794e3","slug":"500-machines-to-make-oxygen-from-air-reached-himachal-facility-will-be-available-in-emergency","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल पहुंचीं हवा से ऑक्सीजन बनाने वाली 500 मशीनें, आपातकालीन स्थिति में मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल पहुंचीं हवा से ऑक्सीजन बनाने वाली 500 मशीनें, आपातकालीन स्थिति में मिलेगी सुविधा
Fri, 04 Sep 2020 06:04 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 04 Sep 2020 06:04 PM IST
विज्ञापन
अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार से जारी 500 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर मशीनों की सप्लाई हिमाचल पहुंच गई है। यह मशीन हवा से ऑक्सीजन तैयार करती है। मरीज को कहीं भी किसी भी आपातकालीन स्थिति में इस मशीन से ऑक्सीजन दी जा सकेगी। इसका यह भी फायदा होगा कि लोगों को ऑक्सीजन के भारी भरकम सिलिंडर उठाने से भी छुटकारा मिल सकेगा। केंद्र सरकार से कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए हिमाचल प्रदेश को यह सप्लाई भेजी है। यह आधुनिक मशीन बिजली से चलती है और हवा से ऑक्सीजन तैयार करती है।
विज्ञापन
पहाड़ी और दूरदराज के क्षेत्रों के मरीजों के लिए यह काफी फायदेमंद साबित होगी। ये मशीनें कोरोना काल में तो काम आएगी हीं, बाद में भी उखड़ती सांसों को ऑक्सीजन देती रहेंगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने कहा कि पहले चरण में इन ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर को कोविड-19 मरीजों के लिए इस्तेमाल में लाया जाएगा। अस्पतालों में भी इन्हें स्थापित किया जाना है। इस सुविधा से जहां मरीजों और उनके तीमारदारों को राहत मिलेगी वहीं, सरकार को भी फायदा होगा। आने वाले समय में बार-बार ऑक्सीजन सिलिंडर खत्म होने का झंझट भी खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन