फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   50 people of reconciliation area wore saffron patka, left Congress and joined BJP kangra news, people join ka

Kangra News: सुलह क्षेत्र के 50 लोगों ने पहना भगवा पटका, कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल

Thu, 25 Jan 2024 07:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर(कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 Jan 2024 07:22 PM IST
सार

सुलह कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण राणा गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। उनके साथ सुलह क्षेत्र के कांग्रेस से जुड़े 50 समर्थकों ने भी भगवा पटका पहन लिया। 

विज्ञापन
50 people of reconciliation area wore saffron patka, left Congress and joined BJP kangra news, people  join ka
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण राणा भाजपा में शामिल। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के सुलह कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण राणा गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। उनके साथ सुलह क्षेत्र के कांग्रेस से जुड़े 50 समर्थकों ने भी भगवा पटका पहन लिया। सभी को विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा के कांगड़ा संसदीय क्षेत्र प्रभारी विधायक विपिन सिंह परमार ने पार्टी में शामिल कराया। अरुण राणा सुलह ब्लॉक कांग्रेस के दो बार आठ साल तक अध्यक्ष रहे हैं। सुलह में पहले पूर्व विधायक जगजीवन पाल को कांग्रेस से निलंबित करना, फिर जगदीश सिपहिया के निधन के बाद अब अरुण राणा के भाजपा में जाने से कांग्रेस की मुश्किलें और बढ़ गईं हैं। अरुण राणा भट्टू पंचायत के प्रधान भी रहे हैं और वर्तमान में सीट आरक्षित होने पर उपप्रधान चुने गए हैं।

विज्ञापन


भाजपा में शामिल होने वालों में पूर्व जिला परिषद सदस्य अमी चंद, कांग्रेस के बूथ प्रभारी मनोज धीमान, बलवंत सिंह, भट्टू पंचायत के 5 पंचायत सदस्य आदि शामिल हैं। इस मौके पर विपिन परमार ने कहा कि भाजपा की नीतियों, जनहित की कार्यशैली और राष्ट्र का हित सबसे पहले की सोच से प्रभावित होकर विपक्षी पार्टी के लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। अरुण राणा ने कहा कि मोदी सरकार की उपलब्धियों, सुलह में विपिन परमार की कार्यशैली और सनातन के प्रति भाजपा के स्टैंड से प्रभावित होकर उन्होंने भगवा पहना है। कहा कि सुलह में कांग्रेस नेतृत्व विहिन और इसके नेता घमंडी हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed