फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   50 new electric buses to be added to HRTC fleet this month

HRTC Electric Buses: इस महीने एचआरटीसी के बेड़े में जुड़ेंगी 50 नई इलेक्ट्रिक बसें

Sat, 01 Nov 2025 11:01 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 01 Nov 2025 11:01 AM IST
सार

पथ परिवहन निगम के बेड़े में इस महीने 50 नई इलेक्ट्रिक जुड़ने जा रही हैं। इसके बाद नए साल में नई बसें आएंगी।

विज्ञापन
50 new electric buses to be added to HRTC fleet this month
एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बस(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम के बेड़े में इस महीने 50 नई इलेक्ट्रिक जुड़ने जा रही हैं। इसके बाद नए साल में नई बसें आएंगी। इन सभी बसों को लंबे रूटों पर चलाया जाएगा। प्रत्येक बस का 200 किलोमीटर आना-जाना रहेगा। इलेक्ट्रिक बसों के लिए बस अड्डों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इन बसों के आने से एचआरटीसी के बेड़े से कुछ पुरानी बसें भी हटेंगी। 412 करोड़ रुपये से इन बसों की खरीद होगी। फरवरी अंत तक सभी 297 बसें हिमाचल पहुंच जाएंगी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि निगम के बेड़े में 297 नई इलेक्ट्रिक बसों को जोड़ा जा रहा है। 

विज्ञापन
Trending Videos

आपदा प्रभावितों के क्षतिग्रस्त मकानों, दुकानों का आकलन कर रही सरकार
हिमाचल प्रदेश में आपदा प्रभावितों के क्षतिग्रस्त मकानों, दुकानों, गोशालाओं का आकलन किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने इसके लिए जिलों में कमेटी गठित की है। यह इसलिए ताकि प्रभावितों के नुकसान का सही आकलन किया जा सके। हिमाचल सरकार की ओर से प्रभावितों को मुआवजा राशि आवंटित की जानी है। लोग मुआवजे से वंचित न रह सके, इसके चलते राजस्व अधिकारियों को सख्त आदेश जारी किए गए हैं। नायब तहसीलदार, कानूनगो और पटवारियों को मौके पर जाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही पंचायत सचिव को भी सहयोग करने को कहा गया है। मानसून में इस साल 400 से ज्यादा लोगों की जान गई है। 462 लोग घायल हुए। 7,447 घर क्षतिग्रस्त हो गए। 2094 मवेशियों की मौत हुई। इसके साथ ही 485 दुकानें और 6036 पशुशालाएं गिरी हैं। मानसून के चलते इस साल हिमाचल प्रदेश को 4500 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मकान के लिए सात लाख रुपये, आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकान के लिए एक लाख, इसके अतिरिक्त दुकान या ढाबे के क्षतिग्रस्त होने पर एक लाख रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed